Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है. यहां पेट्रोल पंप पर पिता के साथ आई किशोरी के साथ युवक ने सरेआम छेड़छाड़ की, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना बांदा जिले के नरैनी कालिंजर रोड की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पेट्रोल पंप पर किशोरी अपने पिता के साथ बाइक पर पीछे बैठी है और बाइक में पेट्रोल भरा जा रहा है. इसी बीच एक अन्य बाइक से शोहदा उतरता है और किशोरी की ओर जाकर उससे छेड़छाड़ करने लगता है, जिसका वह विरोध करती है. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो जाती है.
सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही नरैनी सीओ नितिन कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच कराई तो घटना सही पाई गई. इसके बाद मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड की महिला सिपाही ने मामले में नरैनी में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी राजन दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है. सीओ ने बताया कि आरोपी पर गुंडा एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई पुलिस के स्वत: संज्ञान द्वारा की गई है, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति कोई न कर सके। बता दें कि आरोपी नरौनी का ही रहने वाला है. इस मामले में सीओ नितिन कुमार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि किशोरी ने पूरी घटना जब पिता को बताई तो आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक एक दुकान चलाता है. उस पर ये भी आरोप है कि वह मंदिर आने वाली महिलाओं को भी शराब के नशे में छेड़छाड़ करता है. इसको लेकर स्थानीय लोगों से कई बार मारपीट हो चुकी है.
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…