देश

West Bengal: बीजेपी नेताओं को खटक रहे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, दिया था ममता की पार्टी का नारा, बुलाए गए दिल्ली

West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की हालिया गतिविधियों को लेकर स्थानीय बीजेपी नेताओं की नाराजगी के चलते उन्हें दिल्ली तलब किया गया है. बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में अपने भाषण के आखिरी में ममता की पार्टी  का ‘चुनावी नारा’ दिया था.

राज्यपाल का ममता बनर्जी की तरफ झुकाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली बुलाया है. यहां उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से हुई. धनखड़ इससे पहले बंगाल के गवर्नर रह चुके हैं. वहीं बंगाल बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को लेकर निशाने पर राज्यपाल

बीते गुरुवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन में अक्षरभ्यास रस्म यानी Hate khori का आयोजन किया था. जहां इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल बीजेपी से कोई नेता नहीं पहुंचा वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसमें शामिल हुईं थी. इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने बंगाली में ‘जय बांग्ला, जय हिंद’ कहकर अपना भाषण समाप्त किया. राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के ‘जय श्री राम’ नारे का जवाब देते हुए ममता बनर्जी और उनका पार्टी ने ‘जय बांग्ला’ का नारा देना शुरु कर दिया था. स्थानीय भाजपा नेताओं ने इस पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी.

इसे भी पढ़ें: PM Modi Rajasthan Visit: यहां कोई PM नहीं आया, मैं पूरे भक्ति भाव से एक यात्री के रूप में आशीर्वाद लेने आया हूं, भीलवाड़ा रैली में बोले पीएम मोदी

शुभेंदु अधिकारी ने ममता को बताया ड्रामेबाज और झूठी

बीजेपी नेता और बंगाल में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राजभवन में आयोजित इस समारोह पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह (राज्यपाल) नई दिल्ली में कुछ लोगों से मिलेंगे. वे वहां इस कार्यक्रम और इसकी अवधारणा के बारे में बताएंगे. शुभेंदु अधिकारी ने यहां तक कहा कि राज्यपाल को ड्रामेबाज, झूठी और लेडी किम ममता बनर्जी गुमराह कर रही हैं, ताकि संवैधानिक गरिमा हंसी का पात्र बन जाए.

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वे किसी पर निर्भर होकर काम नहीं करते और भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक दल है.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago