देश

भारत-बांग्लादेश के रिश्ते होंगे ‘रीसेट’: हसीना के बाद पहली बार संवाद; कौन से मुद्दे लेकर पहुंचे खलीलुर रहमान?

India Bangladesh Bilateral Ties: बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों को ‘रीसेट’ करने की कवायद शुरू हो गई है. इसी कड़ी में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान आज, मंगलवार 7 अप्रैल 2026 से तीन दिवसीय आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं.

यह दौरा इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन और 18 महीने की अंतरिम सरकार के कार्यकाल के बाद, निर्वाचित सरकार (BNP) की ओर से यह पहला उच्चस्तरीय मंत्री स्तर का दौरा है.

दौरे का मुख्य एजेंडा (India Bangladesh Friendship)

विदेश मंत्री खलीलुर रहमान अपने प्रवास के दौरान भारत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाक़ात करेंगे. उनके कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है.

  • एस. जयशंकर (विदेश मंत्री): द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य और लंबित समझौतों पर चर्चा
  • अजीत डोवाल (NSA): सीमा सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता पर मंथन
  • हरदीप सिंह पुरी (पेट्रोलियम मंत्री): ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तेल और गैस की निर्बाध आपूर्ति पर बातचीत
  • पीयूष गोयल (वाणिज्य मंत्री): व्यापारिक प्रतिबंधों को हटाने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

चर्चा के 5 प्रमुख बिंदु (India Bangladesh Relations)

  1. वीजा सेवाओं की बहाली: जुलाई 2024 से बंद टूरिस्ट वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करना, ताकि मेडिकल टूरिज्म और व्यापार को गति मिल सके
  2. ऊर्जा सहयोग: ‘भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन’ के जरिए डीजल और गैस की आपूर्ति बढ़ाना. भारत ने अप्रैल के लिए 40,000 टन अतिरिक्त डीजल देने की पेशकश की है
  3. जल बंटवारा: 1996 की गंगा जल संधि का नवीनीकरण (जो दिसंबर 2026 में समाप्त हो रही है) और लंबे समय से लंबित तीस्ता जल समझौता
  4. कनेक्टिविटी: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को बांग्लादेश के माध्यम से जोड़ने वाले प्रोजेक्ट्स और ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी को मजबूती देना
  5. सीमा प्रबंधन: सीमा पर तनाव कम करना और बीएसएफ फायरिंग जैसे संवेदनशील मुद्दों पर संयम बरतने पर चर्चा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान जंग @39वां दिन: आज होगी ‘कयामत की रात’ या फेल होगा ट्रंप का सीक्रेट प्लान? काउंटडाउन शुरू

रिश्तों में ‘नया अध्याय'(India Bangladesh Friendship Pipeline)

प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कोबीर ने इस दौरे से पहले एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अब भारत के साथ ऐसे संबंध चाहता है जो ‘लोगों से लोगों’ (People-to-People) के जुड़ाव पर आधारित हों, न कि केवल किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल तक सीमित रहें.

“हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस रिश्ते में अतीत की गलतियों को न दोहराया जाए. हसीना-भारत जैसा रिश्ता अब संभव नहीं होगा; हमें एक नई जमीन तैयार करनी होगी.” –

हाई कमिश्नर की मुलाकात (India Bangladesh News)

दौरे से ठीक एक दिन पहले, ढाका में भारतीय हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की. भारत ने ‘पॉजिटिव और आगे की सोच’ के साथ संबंधों को गहरा करने की इच्छा जताई है. पिछले हफ्ते भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और बांग्लादेशी हाई कमिश्नर के बीच हुई बैठक भी यह दर्शाती है कि रक्षा सहयोग (Joint Training) अब दोनों देशों की प्राथमिकता में है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

32 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago