Banka Double Murder: बिहार के बांका जिले के बलिया गांव में स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक से जा रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हमला इतना अचानक और जबरदस्त था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर अपनी तेज रफ्तार गाड़ी के साथ फरार हो गए.
यह मामला रतनपुर मकदूम्मा पंचायत के बलिया गांव में शाम करीब 6 बजे का है. मृतकों की पहचान बलिया गांव के ही रहने वाले गुंजन सिंह और सीटू सिंह के रूप में हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक, गुंजन और सीटू अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो आकर रुकी. गाड़ी में बैठे बदमाशों ने दोनों को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग झोंक दी. जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर चुके थे.
डबल मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अमरपुर थाना पुलिस के साथ-साथ बांका के एसपी अमितेश कुमार और एसडीपीओ अमर विश्वास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. साक्ष्य जुटाने के लिए भागलपुर से फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि घटना के वक्त मृतकों के साथ एक तीसरा युवक भी मौजूद था, जो गोलीबारी शुरू होते ही अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला. पुलिस अब उस तीसरे युवक को ढूंढ रही है, क्योंकि वही इस पूरे मामले का सबसे बड़ा चश्मदीद है और उसकी गवाही से ही हत्या की असली वजह साफ हो पाएगी. एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: ओडिशा में मानवता शर्मसार: झारसुगुड़ा में अस्पताल ने नहीं दी गाड़ी, मोटरसाइकिल पर पत्नी की लाश ले गया लाचार शख्स
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…