अजब-गजब

इंसान है या इच्छाधारी शिकारी? झारखंड के शख्स ने दो सांपों को जिंदा खाया, तीसरे को थैले में भरकर पहुंच गया अस्पताल

Man Eats Live Snakes: झारखंड के चतरा जिले से शराब के नशे और अजीब सनक से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. यहां के कुन्दा प्रखंड के बरवाडीह गांव में एक शख्स ने कथित तौर पर दो जिंदा सांपों को कच्चा चबाकर खा लिया. इसके बाद वह तीसरे सांप को भी खाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे रोक लिया. हैरानी की बात तो ये है कि वह मरे हुए तीसरे सांप को थैले में डालकर सीधे अस्पताल भी पहुंच गया.

यह पूरा मामला बरवाडीह गांव का है. जहां के रहने वाले 45 वर्षीय बुधन भारती के घर के पास सांप निकले थे. इसी दौरान उसने दो जिंदा सांपों को पकड़ लिया और उन्हें चबाकर खा गया. परिजनों के मुताबिक, वह तीसरे सांप को भी खाने की कोशिश कर रहा था. तभी घरवालों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने शोर मचाकर उसे ऐसा करने से रोक लिया.

हाथ में सांप लेकर पहुंच गया अस्पताल

बताया जा रहा है कि इसके बाद बुधन ने तीसरे सांप को मार दिया और उसे अपने साथ लेकर प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया. जैसे ही उसने अस्पताल में डॉक्टरों के सामने मरे हुए सांप को निकाला, वहां मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी सन्न रह गए. अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया.

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात बुधन की पत्नी ने बताई. पत्नी के अनुसार, बुधन ने सच में दो जिंदा सांपों को चबाकर खाया था. इसके बाद उसने भारी मात्रा में शराब भी पी ली थी. माना जा रहा है कि शराब के नशे और अजीब सनक में उसने यह खतरनाक कदम उठाया.

शरीर में नहीं मिला जहर

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बुधन भारती की जांच शुरू की. प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कहा कि उनके करियर में यह अपनी तरह का पहला मामला है. डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसकी जांच शुरू कर दी. हालांकि राहत की बात यह रही कि उसके शरीर में सांप के जहर का कोई असर नहीं पाया गया.

ये भी पढ़ें- ‘छूना मत वरना कर दूंगी मर्डर…’ सुहागरात पर दुल्हन की धमकी, दूल्हे ने आशिक को बुलाकर सौंप दी बीवी

फिलहाल बुधन भारती की हालत सामान्य बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर उसे निगरानी में रखे हुए हैं. डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अंधविश्वास, नशे या सनक में आकर ऐसे जानलेवा काम न करें. सांपों से खिलवाड़ करना बेहद खतरनाक हो सकता है और इसमें जान जाने का खतरा भी रहता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago