देश

बांके बिहारी मंदिर विवाद: गोस्वामी पक्ष को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, वकील पर एक्शन

Banke Bihari Temple Controversy: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई. इस दौरान अदालत काफी सख्त नजर आई. कोर्ट ने बार-बार एक ही मुद्दे को उठाने को लेकर गोस्वामी पक्ष फटकार लगाई है. मामले की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, सतीश चन्द्र शर्मा एवं के विनोद चन्द्रन की तीन सदस्यीय पीठ ने गोस्वामी पक्ष से कहा कि आप खेल खेलना और चालें चलना बंद कीजिए.

मंदिर विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गोस्वामी पक्ष को फटकार लगाते हुए बार-बार एक ही मुद्दे को उठाना अदालत की प्रक्रिया का दुरुपयोग है और भविष्य में ऐसा होने पर अवमानना की कार्रवाई की जाएगी. तीन सदस्यीय पीठ ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि एक ही मुद्दे को बार-बार उठाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बांके बिहारी मंदिर विवाद पर कोर्ट की टिप्पणी

मामले की सुनवाई कर रही पीठ ने कहा कि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं. आप इस तरह के खेल खेलना व चालें चलना बंद कीजिए. एक ही विषय को बार-बार उठाना न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है. इस तरह की पुनरावृत्ति अनुचित है और इसे रोका जाना चाहिए.

कोर्ट ने आगे कहा कि यदि ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न हुई और जानबूझकर मामला किसी अन्य पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया तो संबंधित वकील के विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही पर विचार किया जा सकता है.

मामले में क्या बोली प्रदेश सरकार?

प्रदेश सरकार ने दलील दी कि गोस्वामी पक्ष पहले ही मामले को दूसरी पीठ में स्थानांतरित करने की कोशिश कर चुका है. इस दलील के आधार पर कोर्ट ने गोस्वामी पक्ष को कड़ी फटकार लगाई है.

ये भी पढ़ें: करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म! काशी से पीएम मोदी भेजेंगे सम्मान निधि की 20वीं किस्त; जानिए तारीख

अब आगे का रास्ता क्या हो सकता है?

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद गोस्वामी पक्ष को अपनी रणनीति बदलनी होगी. कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि एक ही मुद्दे को बार-बार उठाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब देखना यह है कि गोस्वामी पक्ष कोर्ट की चेतावनी के बाद अपनी अगली चाल क्या होगी?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago