देश

बांकीपुर में PK के सामने पस्त हुए नीतीश कुमार और लालू यादव, दोनों को मिलाकर भी नहीं मिले 300 वोट

Bankipur by-election result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव ने इस बार कई मायनों में सबका ध्यान खींचा. सबसे बड़ी चर्चा जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की शानदार जीत रही, लेकिन चुनाव नतीजों में एक और दिलचस्प पहलू सामने आया. इस सीट पर दो निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे भी मैदान में थे, जिनके नाम राज्य की राजनीति के दो सबसे बड़े नेताओं नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से बिल्कुल मेल खाते थे. हालांकि नाम बड़ा था, लेकिन वोटों के मामले में दोनों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा.

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश कुमार को सिर्फ 149 वोट मिले, जबकि लालू प्रसाद यादव नाम के खाते में महज 81 वोट आए. यानी दोनों को मिलाकर भी 300 वोट पूरे नहीं हो सके.

प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत

इस उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से हराया. प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार 44,827 वोटों पर सिमट गए. राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा कुमारी 14,273 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं.

अन्य उम्मीदवारों में प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 950, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम को 847, भारतीय आम आवाम पार्टी के प्रदीप कुमार को 763, भारतीय जवान किसान पार्टी के बैजनाथ प्रसाद को 369, निर्दलीय अनिल दास को 308 और सिकंदर कुमार को 261 वोट मिले.

कौन हैं ये हमनाम उम्मीदवार?

निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश कुमार की उम्र 25 वर्ष है. चुनावी हलफनामे के अनुसार वे पेशे से कंसल्टेंट हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके हैं. उनकी कुल संपत्ति 1.31 लाख रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.


ये भी पढ़ें: ‘न नेता, न दल!’ दतिया में कौन है वह एक मतदाता जिसने पोस्टल बैलेट से NOTA को वोट दिया?


वहीं, लालू प्रसाद यादव नाम के निर्दलीय उम्मीदवार 47 वर्ष के किसान हैं. उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है. उनके हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 41 लाख रुपये है और उन पर भी कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है. खास बात यह है कि इन दोनों उम्मीदवारों का बिहार के वरिष्ठ नेताओं नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव से किसी भी तरह का राजनीतिक या पारिवारिक संबंध नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

2 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

4 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

34 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

41 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

45 minutes ago