देश

राजधानी दिल्ली में बापरोला गांव से हरफूल विहार पुल वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू, लोगों ने भाजपा सरकार को किया धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज विकासपुरी विधानसभा के हरफूल विहार,  बापरोला गांव, प्रशांत एनक्लेव से लेकर बजरंग चौक तक रहने वाले स्थानीय लोगों की जर्जर सड़कों को शानदार, सुरक्षित और चमचमाती सड़क बनाने की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया. माननीय मंत्री ने इस अवसर पर बापरोला गाँव से हरफूल विहार पुल वाली सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया क्योंकि इसी रास्ते का उपयोग बच्चे अपने स्कूल जाने के लिए करते हैं .

कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने आज हरफूल विहार से बापरोला गांव को जोड़ने वाली पूल वाली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की. जिसके बाद मौके पर मौजूद इलाके के हजारों लोगों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए डॉ. पंकज कुमार सिंह को दिल खोलकर धन्यवाद दिया.

इलाके के लोगों को मिलेगी शानदार सड़क

हरफूल विहार से बापरोला गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण काम की शुरुआत करने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पिछली सरकार की नाकामियों के चलते यह सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी हुई थी,  जिससे इलाके में रहने वाले स्थानीय लोगों को रोजाना आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. हरफूल विहार से बापरोला गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण का काम आज से शुरू हो जाने से इलाके में रहने वाले लोगों को बहुत जल्द ही शानदार चमचमाती और सुरक्षित सड़क लोगों को मिल जाएगी. मंत्री महोदय ने कहा कि विकासपुरी विधानसभा में रहने वाले लाखों लोगों के सर्वांगीण विकास करने और नागरिकों को शानदार सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मैं रात-दिन काम करने में जुटा हूं. प्रत्येक नागरिक को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं जल्द से जल्द मिल सके इसके लिए मेरा प्रयास लगातार जारी है.

3000 से 3500 स्कूली बच्चों को मिलेगा लाभ

सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत करने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने कहा कि सड़क का निर्माण का कार्य पूरा हो जाने के बाद बापरोला गांव जी-2 जल विहार, प्रशांत एनक्लेव, बजरंग चौक से लेकर हरफूल विहार तक में रहने वाले दिल्ली के नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा. साथ ही इलाके में कई प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 3000 से 3500 स्कूली बच्चों को भी रोजाना सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मलेगा.

ये भी पढ़ें- काशी में होगी 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी भी होंगे शामिल

एक पेड़ मां के नाम को बनाएंगे व्यापक

सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत करने के साथ ही आज कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी विधानसभा इलाके में ग्रीन दिल्ली, क्लीन दिल्ली अभियान को नई गति प्रदान करने के लिए एक साथ सैकड़ों पेड़ लगाए. मंत्री महोदय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विकासपुरी विधानसभा इलाके में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में 501 हरे-भरे पेड़ लगाए गए. अभियान के तहत 501 पेड़ लगाने के बाद डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि  यह सिर्फ पेड़ नहीं हैं, बल्कि हर मां के आशीर्वाद और पर्यावरण के प्रति हमारी सरकार की जिम्मेदारी का भी प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि “एक पेड़ मां के नाम” के इस शानदार पहल को और भी ज्यादा व्यापक बनाएंगे और इलाके  को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए भविष्य में हजारों हरे-भरे पेड़ लगाएं जाएंगे.

दिल्ली सरकार की इस मुहिम में सभी लोग बनें सहभागी

मंत्री ने विकासपुरी विधानसभा में रहने वाले नागरिकों के साथ प्रत्येक दिल्लीवासी से गुजारिश की है कि दिल्ली सरकार की इस खास मुहिम में सभी लोग सहभागी बनें और कम से कम एक पेड़ मां के नाम पर जरूर लगाएं. ताकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का सपना जल्द से जल्द साकार हो सके. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के चहुमुखी विकास करने और दिल्ली के हर नागरिकों के लिए उनके सपनों की दिल्ली बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबंद्ध है.

– भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

56 seconds ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

7 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

25 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

29 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

46 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago