Ind-Eng Test Series: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (83 रन पर पांच विकेट) के पंजे से भारत ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को पहली पारी में 465 रन पर समेटकर छह रन की बढ़त हासिल कर ली. भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाये थे.
बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन देकर पांच विकेट झटके. बुमराह इसके साथ ही विदेशी जमीन पर एक पारी में सर्वाधिक बार पांच विकेट लेने के मामले में कपिल देव की बराबरी पर आ गए हैं. कपिल ने विदेशी जमीन पर 12 बार पारी में पांच विकेट हासिल किये हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने 20 ओवर में 128 रन देकर तीन विकेट और मोहम्मद सिराज ने 27 ओवर में 122 रन देकर दो विकेट लिए.
इंग्लैंड ने कल के तीन विकेट पर 209 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच तक अपना स्कोर 77 ओवर में 327/5 रन पहुंचा दिया. मेजबान टीम की पारी दूसरे सत्र में 465 रन पर सिमटी. नौ विकेट गिर जाने के कारण चाय का सत्र आगे बढ़ाया गया. बुमराह ने आखिरी विकेट निकालकर इंग्लैंड की पारी समेटी.
हैरी ब्रूक 112 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर कृष्णा का शिकार बने. कृष्णा ने इससे पहले शतकधारी ओली पोप को भी सुबह के सत्र में आउट किया था जिन्होंने 106 रन बनाये. विकेटकीपर जेमी स्मिथ 40 रन बनाकर कृष्णा का तीसरा शिकार बने. सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ब्राइडन कार्स को आउट किया.
मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट होने से पहले बेन स्टोक्स 52 गेंदों पर 20 रन बनाकर खराब फॉर्म में दिखे, जिससे इंग्लैंड के कप्तान ने हताशा में अपना बल्ला हवा में उछाल दिया. बुमराह ने क्रिस वोक्स और जोश टंग को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी समेटी. वोक्स ने 38 और टंग ने 11 रन बनाये.
ये भी पढ़ें: 88.16 मीटर थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने जीती ‘पेरिस डायमंड लीग’, भविष्य के लिए फैंस से यह ‘वादा’
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…