देश

UP News: “मस्जिद और मदरसों से बढ़ रहा है लव जिहाद, जिस दिन मदरसे बंद हो जाएंगे…”, साध्वी प्राची का बड़ा बयान

भीम मनोहर

Bareilly:  विवादित बयानबाजी से सुर्खियां बटोरने वाली विहिप की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने ‘लव जिहाद’ ( love jihad) के मामले पर एक बार फिर बयान दिया है. बरेली में विहिप नेता साध्वी ने कहा कि हिंदुओं को केवल पैसे कमाने की चिंता है. वहीं एक विशेष समुदाय पर निशाना साधते हुए कहा, “उनको चिंता हिंदुस्तान पर शासन करने की है. साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए कहा, “मस्जिद और मदरसों से लव जिहाद बढ़ता है. ये अगर बंद हो जाएंगे तो लव जिहाद भी बंद हो जाएगा.”

लव जिहाद पर देश में सियासत गरमाई हुई है. इसको लेकर हिन्दू संगठनों से जुड़े नेताओं में आक्रोश है और एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं. इसी बीच बरेली पहुंची फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची का भी लव जिहाद पर बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने मस्जिद और मदरसों से लव जिहाद की शुरुआत होने की बात कही है.

उनको चिंता हिंदुस्तान पर शासन करने की है

साध्वी प्राची ने कहा कि हमने कितनी बार खुले मंच से कहा है कि जो लव जिहाद फैलाया जाता है यह मस्जिदों से शुरू होता है. वह यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने ये भी कहा कि मस्जिदों से सारा का सारा ज्ञान उनको बांटा जाता है. इसलिए यह लव जिहाद बढ़ रहा है. जिस दिन हिंदुस्तान के अंदर यह मदरसा मस्जिदें बंद हो जाएंगी, उस दिन लव जिहाद बंद हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- Lucknow: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पर शिवपाल ने जताया दुख, बोले-हज हाउस के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था बहुत अव्यवस्थित, की मुआवजे की मांग

अखिलेश पर साधा निशाना

साध्वी प्राची ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश अब कुर्सी का सपना छोड़ दें. अब उन्हें कुर्सी नहीं मिलेगी. उन्होंने ये भी दावा किया कि 2024 में भी पीएम मोदी आएंगे. यह जनता सब कुछ जानती है. जनता मोदी को अपना पीएम बनायेगी.

देवभूमि में बढ़ रही है गैर हिंदुओं की संख्या

प्राची साध्वी ने आगे कहा, “उत्तराखंड देव भूमि है और देवभूमि में कितनी संख्या गैर हिंदुओं की बढ़ती जा रही है. दूसरे संप्रदाय के लोगों की संख्या आखिर क्यों बढ़ रही है.” उन्होंने कहा कि वहां पर जरूर सभी के आईडी प्रूफ चेक करने चाहिए. इन्होंने दस दस आईडी प्रूफ बना रखे हैं और पूरे के पूरे गांव को घेर लिया है.

हो रहा है हिंदुओं का पलायन

साध्वी प्राची ने कहा कि सीएम धामी को इस बार जरूर एक्शन लेना चाहिए. चेकिंग के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. प्राची ने ये भी कहा, “उत्तराखंड में लव जिहाद बढ़ रहा है. वैसे तो लगभग पूरे देश में बढ़ रहा है लव जिहाद, जो कि अब लैंड जिहाद भी हो गया है.” उन्होंने हाल ही में गेमिंग एप के जरिए लव जिहाद की सामने आई खबर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब तो गेम में भी जिहाद आ गया है बच्चों के लिये. कितना बड़ा इनका एजेंडा है इनका. हिंदुस्तान पर कब्जा करने की साजिश चल रही है. हिंदू भोला भाला है, इसलिए समझो सोचो और चिंतन करो यह जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

29 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

43 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

47 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

53 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago