देश

Odisha Train Accident: भाई के शव को ढूंढने के लिए बिहार से पहुंचा ओडिशा, कई अस्पतालों के काटे चक्कर…फिर अंतिम संस्कार से ठीक पहले बंगाल में मिली बॉडी

Balasore Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गयी थी. जिसके बाद कुछ शवों की पहचान होने में काफी दिक्कत हो रही है. ऐसा ही वाक्या ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले एक 22 साल के युवक के शव के साथ हुआ. इस शख्स का नाम राजा था भीषण हादसे की वजह से उसका शव क्षत-विक्षत हो गया था जिसके चलते शव की शिनाख्त में गलती हो गई और शव को मोतिहारी की बजाय पश्चिम बंगाल भेज दिया गया. हालांकि आखिर में उसके आधार कार्ड की वजह से पूरी सच्चाई सामने आयी और शव को सही हाथों में सौंप दिया गया.

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने 2 जून को कोरोमंडल एक्सप्रेस से सफर कर रहा था. इस दौरान उसके साथ कुल 10 लोग थे जिसमें से 8 लोगों की जान बच गई, लेकिन उनको मामूली चोटें आयी हैं वहीं एक युवक की मौके पर मृत घोषित कर दिया गया. लेकिन उस समय राजा की कोई खबर नहीं मिली थी. ट्रेन पकड़ने से पहले राजा ने अपने भाई को घर आने की जानकारी दी थी.

800 किलोमीटर का सफर तय कर परिवार पहुंचा घटनास्थल

जैसे ही इस ट्रेन हादसे की खबर घर वालों को पता चली तो उन्होंने तुरंत निजी गाड़ी को बुक करके घटनास्थल पहुंचे. यहां उन्होंने कई अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन राजा का कोई पता नहीं चल रहा था. जानकारी के मुताबिक परिवार गरीब था और बेटे की तलाश के लिए लगातार वो इधर उधर भटक रहे थे. इस दौरान उनके पैसा भी खत्म हो रहा था वह 40 हजार रुएये की टैक्सी करने 800 किलोमीटर दूर पहुंचे थे. वहीं कई दिनों के बावजूद भी उनके बेटे का शव नहीं मिल रहा था. वे समय के साथ साथ उम्मीद हार रहे थे.

हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान

राजा के भाई ने बताया कि “करीब तीन दिनों तक अलग-अलग अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद भी शव नहीं मिला. इसके बाद सभी ने घर लौटने का फैसला किया. घर पहुंचने के बाद सुभाष ने बिहार सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई लेकिन राजा की कोई खबर नहीं मिली. इसके बाद सुभाष फिर से एक बार कुछ और लोगों के साथ ओडिशा पहुंच जाता है. यहां वह भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचा. यहां शवों की शिनाख्त के लिए डिस्प्ले पर दिखाया जा रहा था. यहां सुभाष की की नजर एक शव पर पड़ी जिसके बाएं हाथ पर टैटू बना हुआ था. सुभाष ने जब अस्पताल वालों से संपर्क किया तो पता चला कि वो शव पहले ही परिवार वालों को हैंडओवर कर दिया गया है. जो कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं.

इसके सुभाष ने अधिकारियों से संपर्क किया और फिर जांच की कई तो पता कि शव के जेब से आधार कार्ड मिला तब जाकर शव की शिनाख्त हुई और अधिकारियों ने शव परिजनों के हवाले कर दिया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार के बाद ओडिशा शर्मसार; युवती लगाती रही गुहार, भीड़ करती रही बदसलूकी

Kapilash Tourist Spot Assault: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में कपिलाश मार्ग पर युवक-युवती के साथ…

1 minute ago

महाराष्ट्र में चमका यूपी का लाल: शाश्वत त्यागी बने सिंबोसिस लॉ फैकल्टी के अध्यक्ष, जज ने दिलाई शपथ

गाजियाबाद के प्रतिभाशाली छात्र शाश्वत त्यागी सिंबोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी नागपुर की स्टूडेंट्स काउंसिल 2026-27 के…

14 minutes ago

बिहार में 53% विधायक दागी तो जमुई कांड ‘छिटपुट’ ही लगेगा, ADR रिपोर्ट ने खोली सियासत की पोल

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अपराध का गहरा असर दिखता है. जमुई कांड के…

30 minutes ago

कड़वाहट भूल ममदानी के घर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, कभी बताया था ‘कम्युनिस्ट’

Trump Mamdani Meeting: जिस जोहरान ममदानी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावी दौर में लगातार…

41 minutes ago

National Film Awards: इस साल कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फीचर फिल्म, KGF अभिनेता को सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान

72ND NATIONAL FILM AWARDS: गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन हुआ.…

49 minutes ago

DTC बस हड़ताल मामला: दिल्ली हाईकोर्ट में 23 सितंबर को होगी सुनवाई

DTC बस चालकों की हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में 23 सितंबर को सुनवाई होगी.…

57 minutes ago