देश

बठिंडा : पार्किंग में खड़ी कार में मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव, जांच में जुटी पुलिस

बठिंडा में महिला का शव बरामद

पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान कंचन कुमारी ऊर्फ ‘कमल कौर भाभी’ के रूप में हुई है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर थी।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत से सनसनी

दरअसल, बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार खड़ी थी। राहगीरों ने कार से बदबू आने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से महिला के शव को बरामद किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

एक समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार खड़ी है, जिसमें एक शव पड़ा है और दूर से ही बदबू आ रही है। उन्होंने मौके पर आकर देखा तो कार के शीशे बंद थे और कार की पिछली सीट पर एक महिला का शव पड़ा था, जिससे तेज बदबू आ रही थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

ये भी पढे़:राजा रघुवंशी हत्याकांड में ज्योतिषी के बाद तांत्रिक की हुई एंट्री, सच जानकर आप हैरान रह जाएंगे

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार खड़ी है और उसमें कोई शव हो सकता है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कार से महिला के शव को बरामद किया।उन्होंने कहा कि गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। गाड़ी में मिले सामान की जांच हो रही है और इस घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि मृतक कंचन कुमारी के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 84 हजार फॉलोवर हैं और वे अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाती थीं।

-भारत एक्सप्रेस

 

Shailendra Verma

Recent Posts

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

2 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

13 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

25 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

52 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

59 minutes ago