Bawana Hit And Run Case: दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया (DSIIDC) सेक्टर-2 में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए.
बताते चलें इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने गाड़ी की बरामद नंबर प्लेट के आधार पर जांच तेज कर दी है.
हादसा सेक्टर-2 के डी-4 इलाके में हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तुरंत ई-रिक्शा चालक जमीर आलम और यात्री सोने लाल दास को महार्षि वाल्मीकि अस्पताल पहुँचाया लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.
बोलेरो की टक्कर ने ई-रिक्शा में सवार अन्य यात्रियों को भी लहूलुहान कर दिया. हादसे में घायल हुए रामा, राज और साहाना को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल रेफर किया गया है. तीनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है. चश्मदीदों के अनुसार, बोलेरो चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था और टक्कर मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया.
हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में तो कामयाब रहा, लेकिन घटनास्थल पर गिरी उसकी गाड़ी की टूटी नंबर प्लेट ने पुलिस को अहम सुराग दे दिया. बरामद प्लेट पर दर्ज नंबर DL3CCS5986 के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू की. ताजा जानकारी के मुताबिक, बवाना थाना पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है और अब आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
ये भी पढ़ें-मौसम का ‘मल्टीपल’ अवतार: कहीं आंधी-बारिश की आफत तो कहीं लू का टॉर्चर, जानें आज अपने शहर का हाल
बवाना थाना पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज और वाहन के मालिकाना हक के आधार पर आरोपी चालक को ट्रैक कर रही हैं. पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिया है कि कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…