क्राइम

Ghaziabad Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली; तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter:  गाजियाबाद में थाना नंदग्राम पुलिस की गुरुवार तड़के रोटरी गोल चक्कर के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी पैर में गोली लग गई. पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. अपराधी के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है. जबकि उसके दो अन्य साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गए बदमाशों ने क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

देर रात चेकिंग अभियान में आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने इस मामले पर बातचीत में बताा कि देर रात रोटरी गोल चक्कर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.  इसी दौरान सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार तीन युवक सवार है औऱ  किसी वारदात को अंजाम देने की मंशा से रोड पर घूम रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर चेकिंग तेज की गई. रात करीब 01:30 बजे पुलिस को दो बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उन्हें घेरना चाहा, तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई.
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया है. घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है. पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि वे इलाके में चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव और अर्पणा ने बंद कमरे में की बात, बाहर इंतजार करता रहा पूरा परिवार

पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की पहचान हो गई है. पैर में गोली लगने वाले आरोपी की पहचान मेरठ रोड निवासी अनिल के रूप में हुई है। वहीं एक आरोपी नंदग्राम निवासी मोहित है और दूसरे का नाम सत्या है. घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले कहां- कहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

  • भारत एक्सप्रेस

 

Swati Pandey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 seconds ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

15 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

30 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

49 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago