देश

West Bengal News: बंगाल एसटीएफ ने न्यू टाउन में कार से 12 किलो गांजा के साथ 5 करोड़ रुपए किए जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

West Bengal News: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पांच करोड़ रुपए की नकदी के साथ कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि यह पैसा न्यू टाउन इलाके से लाया जा रहा था. आकांक्षा क्रॉसिंग के पास कार को पकड़ा गया.

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल एसटीएफ को नकदी ले जा रहे कार सवार लोगों के बारे में सूचना मिली थी. इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने न्यू टाउन में आकांक्षा क्रॉसिंग के पास लक्षित वाहनों की जांच शुरू की. अभियान के दौरान, टीम ने एक कार को रोका और उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ की. कार की गहन तलाशी में नकदी से भरे बैग मिले.

12 किलो गांजा, 95 बोतल फेंसेडिल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “तलाशी के बाद कार से पांच करोड़ रुपए की नकदी बरामद की गई. नकदी को जब्त किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.” उन्होंने बताया कि धन के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है.

वहीं, बीएसएफ के जवानों ने पश्चिम बंगाल सीमा पर तस्करी के कई प्रयासों को विफल किया है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि बीएसएफ की कार्रवाई के दौरान 12 किलोग्राम गांजा, 95 बोतल फेंसेडिल, 1.63 लाख रुपए मूल्य की अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई. इसके अलावा, तस्करों से 11 मवेशियों को बचाया गया.

पिछले हफ्ते, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नगर निगम भर्ती घोटाले से जुड़ी तलाशी के दौरान तारातला इलाके में एक व्यवसायी के घर से बड़ी रकम बरामद की थी. ईडी की टीमों ने साल्ट लेक और बेलियाघाटा समेत शहरभर में लगभग 10 स्थानों पर छापे मारे थे. अधिकारियों ने एक व्यवसायी के घर की तलाशी ली थी.

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में लगातार पैसों की बरामदगी ने राज्य की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.


ये भी पढ़ें: Banglore Digital Arrest: भारत का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, महिला से CBI बन कर ट्रांसफर करवा लिए 32 करोड़


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

3 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago