देश

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु में RCB के जश्न के दौरान जानलेवा भगदड़ में 11 की मौत, 33 घायल; PM मोदी ने जताया दुख

Bengaluru Stampede: IPL में पहली बार चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर भगदड़ हो गई. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा घायल हुए हैं. वहीं बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.

‘दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीडितों के साथ’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं.”

10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा: CM

उधर, बेंगलुरु में हुए भगदड़ की घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं. सीएम सिद्धारमैया ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों को मुफ्त इलाज भी मुहैया कराएगी.

प्रभावित परिवारों को राहत-चिकित्सा सहायता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ”रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की IPL 2025 जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु में हुई दुखद भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूं. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए. यह बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

कांग्रेस पार्टी बेंगलुरु के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है और कर्नाटक सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत, चिकित्सा सहायता प्रदान करने के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को ऐसी घटनाओं के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की तुरंत समीक्षा करनी चाहिए और उसे मजबूत करना चाहिए, ताकि ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति को रोका जा सके. जीत की खुशी कभी भी जान की कीमत पर नहीं आनी चाहिए.”

राहुल गांधी ने भी जताया दुख

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”आरसीबी की IPL जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई दुखद भगदड़ दिल दहला देने वाली है. मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इस दुख की घड़ी में, मैं बेंगलुरु के लोगों के साथ खड़ा हूं. कर्नाटक सरकार को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करनी चाहिए.”

उन्होंने आगे लिखा, ”यह त्रासदी एक दर्दनाक याद दिलाती है: कोई भी जश्न इंसान की जान से ज्यादा कीमती नहीं है. सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए हर सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जानी चाहिए और उसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए-जीवन हमेशा पहले आना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ने की ओर मोदी सरकार की स्वर्णिम पहल, आर्थिक समृद्धि और सामाजिक समरसता की नई उड़ान

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

7 minutes ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

7 minutes ago

Bank Holidays List: महानवमी से विजयादशमी तक 5 दिन की छुट्टियां, घर से निकलने से पहले जानें बैंकों का शेड्यूल

RBI Bank Holiday List: 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) से लेकर 23 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा…

18 minutes ago

त्योहारी सीजन में बाजार ने पकड़ी रफ्तार…! सूर्य से तेज सोना और चांद सी चमकी चांदी; जानें क्या हैं ताजा रेट?

Gold Silver Price Today: नवरात्र में सोने-चांदी के दाम बढ़े. कॉमेक्स पर गोल्ड 4,200 डॉलर…

52 minutes ago

Railway Alert: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 22 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द और कई का समय बदला; देखें पूरी लिस्ट

Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…

1 hour ago