देश

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय पहुंचे वाराणसी, सांसद बीपी सरोज समेत सैकड़ों लोगों ने किया भव्य स्वागत

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के वाराणसी पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों, मंत्रोच्चार और शंख की ध्‍वनि के बीच उनका भव्य स्वागत हुआ. मछलीशहर से लोकसभा सांसद बीपी सरोज ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया. इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ से वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का स्वागत भी किया. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम के अग्रणी सदस्य अंबरीश सिंह ने भी उपेंद्र राय को प्रतीक चिन्ह देकर माल्यार्पण किया.

इस दौरान काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने भी भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को अंगवस्त्रम से स्वागत किया. उन्होंने काशी पत्रकार संघ की डायरी भेंट की. इसके साथ ही डीडी न्यूज़ के डॉक्टर अरविंद सिंह ने भी उपेंद्र राय को अंगवस्त्रम भेंट किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित काशी संकल्प पुस्तक भी प्रदान किया. एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से एसके सिंह ने उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया. जबकि जीवनदीप शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट किए.

पुजारियों ने शंख ध्वनि तथा मंत्रोच्चार से किया स्वागत

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के एयरपोर्ट से बाहर आते ही सुबह-ए-बनारस से आए बटुक पुजारियों ने शंख ध्वनि तथा मंत्रोच्चार किया. इस दौरान कई शिक्षण संस्थानों से आए पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं ने उन पर पुष्प बरसाए. इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस के दिल्ली कार्यालय के भी कई वरिष्ठ एवं पूर्वांचल की पूरी टीम उपस्थित रही.

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, अपने न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट किया भेंट

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने एयरपोर्ट पर उपस्थित मीडिया के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक्सप्रेस का विजन आने वाली पत्रकारिता के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर की तमाम मुद्दों और समस्याओं को भारत एक्सप्रेस अपने एजेंडे में लेकर चलेगा, क्योंकि हमारा लक्ष्य अंततः जनहित है और जनता की सेवा जनता तक सही सूचनाएं पहुंचाना हमारा मकसद होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago