इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे (इमेज-AI)
AI Productivity Tools 2026: आज की भागदौड़ भरी दुनिया में सबके पास समय की कमी है. चाहे आप एक 9 टू 5 जॉब करने वाले प्रोफेशनल हों, स्टूडेंट हों या फ्रीलांसर हों. सबके पास एक दिन में मात्र 24 घंटे ही होते हैं. दिन खत्म हो जाता है लेकिन आपके काम की टू-डू लिस्ट खत्म नहीं होती. ऐसे में आपको जरूरत है ऐसे हेल्पर की जो आपके काम को चुटकियों में खत्म कर दे. आप इसकी मदद से रोज अपने कीमती 3 घंटे बचा सकते हैं.
साल 2026 में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इतना एडवांस हो चुका है कि जो काम करने में आपको घंटों लग जाते थे, वो कुछ ही सेकेंड्स में हो जाते हैं. अगर आप अभी भी वहीं पुराने घिसे-पिटे तरीके से काम कर रहे हैं तो आप दूसरों से काफी पीछे छूट जाएंगे. आज आपको हम 5 बेहतरीन फ्री AI टूल्स बतायेंगे जिनकी मदद से आप रोज अपने 3 घंटे बचा सकते हैं और ये आपकी प्रोडक्टिविटी को भी 10 गुना बढ़ा देंगे.
अगर आपका दिन भी ऑफिस की लंबी-बोरिंग मीटिंग्स और जूम कॉल में निकल जाता है तो यह टूल आपके लिए एक वरदान जैसा है. Fireflies.ai आपकी लाइव मीटिंग्स की पूरी बातचीत को सुनता है और खुद-ब-खुद नोट्स तैयार करके दे देता है.
मीटिंग के बाद आपको बॉस की बातों को याद रखने की टेंशन नहीं रहेगी. इससे आपको नोट्स बनाकर मेल भेजने में रोज 1 घंटा बचेगा.
अगर आप स्टूडेंट हैं या प्रोफेशनल हैं तो यह आपके लिए बड़े काम की चीज है. पढ़ाई या ऑफिस प्रोजेक्ट के लिए जब 50 पन्नों की PDF पढ़नी पड़ती है, तो सिर घूमने लगता है. इसी काम को गूगल का NotebookLM आसान बनाता है.
बस आप अपनी कोई भी PDF, ऑडियो या वीडियो फाइल इसमें अपलोड कर दीजिए. यह एआई मिनटों में उसका आसान समरी (Summary) बना देगा. यहां तक कि यह आपके डेटा को एक बेहतरीन ऑडियो पॉडकास्ट (Audio Overview) में भी बदल सकता है.
NotebookLM के इस्तेमाल से आपके घंटों की पढ़ाई और रिसर्च का 45 मिनट बच जाएगा. जिसका इस्तेमाल आप अपने दूसरे कामों में कर सकते हैं.
ऑफिस या कॉलेज के लिए एक-एक स्लाइड को डिजाइन करना और डेटा लिखना बहुत उबाऊ काम है. Gamma App पर आपको सिर्फ अपना टॉपिक लिखना होता है. यह एआई सिर्फ 30 सेकंड के अंदर एक शानदार और प्रोफेशनल दिखने वाली प्रेजेंटेशन (PPT), वेबसाइट या डॉक्यूमेंट्स तैयार करके दे देता है.
इसके इस्तेमाल से आपके पीपीटी डिजाइन करने का कम से कम 1 घंटा बचेगा.
जब हमें किसी के बारे में जानकारी चाहिये होती है तो हम गूगल पर जाते हैं. गूगल पर अपने विषय से संबंधित वेबसाइट्स को पढ़ना पड़ता है. जिसमें समय भी खराब होता है और जानकारी भी मन मुताबिक नहीं मिल पाती.
Perplexity AI आपके इस काम को एकदम आसान बना देगा. यह एक ऐसा सर्च इंजन है जो इंटरनेट के सभी वेबसाइट्स को खुद पढ़कर आपको एक सटीक और बेहतरीन जवाब सोर्स लिंक्स के साथ दे देता है. इससे आपका गूगल पर भटकने का 30 मिनट समय बचेगा.
अगर आप सेल्स या मार्केटिंग की जॉब करते हैं तो आपके पास एक वक्त में कई काम होते हैं. आपको दिनभर में कब क्या करना है इसकी प्लानिंग करनी पड़ती है. इस टेंशन को आप पेंशन लेने भेज दीजिये क्योंकि यह काम अब Reclaim.ai कर देगा.
Reclaim.ai एक बेहद ही स्मार्ट शेड्यूलर है. यह आपके काम की लिस्ट के आधार पर कैलेंडर में खुद ही बेस्ट टाइम स्लॉट बुक कर देता है. अगर कोई नई मीटिंग या इमरजेंसी आ जाए, तो यह बाकि कामों को खुद ही री-शेड्यूल कर देता है. इससे आपको अपना टाइम टेबल मैनेज करने का रोज का 30 मिनट समय बच जाएगा.
ये भी पढ़ें- 5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया
टेक्नोलॉजी का असली मजा तब आता है जब वो आपके काम को आसान बना दे न की मुश्किल. आज ही इन 5 एआई टूल्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दें.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…