देश

ओमान की जेल में 15 महीनों से बंद युवक, परिवार ने प्रशांत किशोर से की रिहाई की अपील

जितेन्द्र कुमार/ बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का एक युवक रोजगार की तलाश में ओमान गया था, लेकिन वहां कथित कानूनी या स्पॉन्सरशिप संबंधी समस्या में फंसकर पिछले 15 महीनों से जेल में बंद है. परेशान परिवार ने बेतिया पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात कर बेटे की रिहाई के लिए मदद की गुहार लगाई.प्रशांत किशोर ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है, जबकि स्थानीय टीम विदेश मंत्रालय और मस्कट स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क की तैयारी में जुट गई है.

रोजगार की तलाश में गया था

बेतिया का रहने वाला युवक परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से ओमान गया था. लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह कानूनी या स्पॉन्सरशिप से जुड़ी समस्या में फंस गया. बताया जा रहा है कि ओमान के सख्त लेबर कानून के तहत दस्तावेज़ों में गड़बड़ी होने पर उसे जेल भेज दिया गया. युवक पिछले 15 महीनों से ओमान की जेल में बंद है. इस खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में परिजन बेटे को भारत वापस लाने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

हर संभव मदद का आश्वासन दिया

जब परिजनों को जानकारी मिली कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बेतिया के सर्किट हाउस पहुंचे हैं, तो वे उनसे मिलने वहां पहुंच गए. परिवार ने प्रशांत किशोर से विदेश मंत्रालय (MEA) और मस्कट स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर बेटे की रिहाई में मदद करने की अपील की. प्रशांत किशोर ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. वहीं, जन सुराज के नेता मनीष कश्यप ने भी मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि उचित दस्तावेजों और आधिकारिक माध्यम से पहल करने पर रिहाई का रास्ता निकल सकता है.

रिहाई की प्रक्रिया शुरू

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में जन सुराज की स्थानीय टीम परिवार से जरूरी कागजात एकत्र कर रही है. इन दस्तावेजों को विदेश मंत्रालय और मस्कट स्थित भारतीय दूतावास को भेजा जाएगा. दूतावास के अधिकारी जेल में बंद भारतीय नागरिकों से मिलकर उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध करा सकेंगे. जिससे परिवार की उम्मीद बढ़ गई है कि राजनीतिक हस्तक्षेप और राजनयिक प्रयासों से उनके बेटे की रिहाई की प्रक्रिया में तेजी आ सकती है. यह मामला एक बार फिर खाड़ी देशों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है.

यह भी पढ़े: क्लासरूम में खून की होली! शूटर समेत 10 की मौत, 25 घायल; कनाडा में हाईअलर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

 

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago