देश

हद है भाई..! स्पीकर चैंबर में विपक्ष का घिनौना कारनामा; किरन रिजिजू ने खोली पोल

Kiren Rijiju Claims Congress Abused Speaker: संसद के गलियारों में बुधवार को जो हुआ, उसने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है. सदन के भीतर का हंगामा अब लोकसभा स्पीकर के निजी चैंबर तक पहुंच गया है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया के सामने आकर विपक्ष की पोल खोल दी है. उन्होंने बेहद गुस्से और अफसोस के साथ बताया कि कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर जो किया, वह बताने लायक भी नहीं है.

‘बंद कमरे में गालियों की बौछार’ (Kiren Rijiju Statement)

रिजिजू ने घटना का आंखों देखा हाल बयां करते हुए कहा कि मैं वहां मौजूद था और जो मैंने देखा, वह किसी भी सांसद को शोभा नहीं देता. रिजिजू के मुताबिक, कांग्रेस के करीब 20 से 25 सांसद स्पीकर के चैंबर में जबरन घुस आए. आरोप है कि सांसदों ने स्पीकर के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया. रिजिजू ने कहा कि उन्होंने ऐसी भाषा बोली जो मैं आपको कैमरे पर बता भी नहीं सकता.

विपक्ष पर उकसाने का आरोप

संसदीय कार्य मंत्री ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल जैसे सीनियर नेता वहां मौजूद थे और वे शांत कराने की बजाय अपने सांसदों को लड़ने के लिए उकसा रहे थे.

ये भी पढ़ें: स्पीकर का ‘त्याग’: आज से सदन में नजर नहीं आएंगे ओम बिड़ला, अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला?

‘नरमी का उठाया फायदा’ (Kiren Rijiju On Om Birla)

रिजिजू ने कहा कि स्पीकर ओम बिरला स्वभाव से बहुत नरम इंसान हैं. अगर कोई और होता तो शायद वहीं सख्त एक्शन ले लेता, लेकिन स्पीकर ने संयम बरता. विपक्ष ने उनकी इसी शराफत का नाजायज फायदा उठाया है. रिजिजू ने यह भी जोड़ा कि राहुल गांधी देश की सुरक्षा के मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं, जो देशहित में नहीं है.

अविश्वास प्रस्ताव और स्पीकर का फैसला

यह पूरा बवाल तब हुआ है जब विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस, सपा और डीएमके समेत विपक्षी दलों के करीब 120 सांसदों ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा महासचिव को सौंपा है. हालांकि, ममता बनर्जी की TMC ने इस पर साइन नहीं किए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘अविमुक्तेश्वरानंद के गुरुकुल में यौन शोषण’, कोर्ट पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी, खड़े किए नाबालिग गवाह

इस नोटिस और दुर्व्यवहार से आहत होकर स्पीकर ओम बिरला ने फैसला किया है कि जब तक इस प्रस्ताव पर निर्णय नहीं हो जाता, वे आसन पर नहीं बैठेंगे. उन्होंने महासचिव उत्पल कुमार सिंह को नियमों के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. संविधान के अनुच्छेद 94(c) के तहत यह नोटिस दिया गया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अगले 8 घंटे में मचेगी और खलबली! तेजी से गिरा पारा, 23 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Weather Update Today: 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और…

28 minutes ago

छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…

48 minutes ago

Sarvpitr Amavasya: एक जिद ने कैसे बदल दिया पितृ लोक का नियम? जानिए अच्छोदा की कहानी

सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…

1 hour ago