देश

भवानीपुर में ‘खेला’ हो गया! 20वें राउंड की गिनती के बाद ममता की बड़ी हार; शुभेंदु अधिकारी ने दी करारी शिकस्त

Mamata Banerjee Bhabanipur Seat: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज वो हो गया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. भवानीपुर विधानसभा सीट पर 20 राउंड की मैराथन गिनती के बाद जो रुझान सामने आ रहे हैं, वे ममता बनर्जी के लिए किसी बड़े राजनीतिक सदमे से कम नहीं हैं. शुरुआती राउंड्स में बढ़त बनाने वाली ममता बनर्जी अंतिम राउंड्स में पिछड़ गईं और शुभेंदु अधिकारी ने इस ‘हाई-वोल्टेज’ मुकाबले में बाजी पलटते हुए 15 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी. यह सिर्फ एक सीट की हार नहीं, बल्कि बंगाल की ‘दीदी’ के राजनीतिक वर्चस्व पर सबसे बड़ी चोट है.

शुभेंदु का ‘मास्टरस्ट्रोक’: नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर फतह!

2021 में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी ने 2026 में इतिहास दोहरा दिया है. भवानीपुर के शहरी और मिश्रित आबादी वाले बूथों पर शुभेंदु ने जिस तरह से ‘हिंदू वोटों’ का ध्रुवीकरण किया, उसने ममता बनर्जी के वोट बैंक में सेंध लगा दी. 16वें राउंड तक मुकाबला ‘कांटे’ का था, लेकिन 17वें से 20वें राउंड के बीच शुभेंदु ने ऐसी लीड ली कि ममता बनर्जी उसे कवर नहीं कर पाईं.

बंगाल में बीजेपी का ‘ऐतिहासिक दोहरा शतक’ (208+)

भवानीपुर की व्यक्तिगत हार के साथ-साथ पूरी टीएमसी के लिए आज का दिन ‘ब्लैक मंडे’ साबित हो रहा है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक:

बीजेपी: 136 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 72 पर आगे है. (कुल 208+ सीटें)

TMC: 49 पर जीत और 30 पर बढ़त के साथ महज 79-80 सीटों पर सिमटती दिख रही है.

यह 2021 की 77 सीटों से उठकर 200 के पार पहुँचने वाली बीजेपी की वो ‘महा-विजय’ है, जो बंगाल के राजनीतिक भूगोल को हमेशा के लिए बदल देगी.

ममता’ की विदाई और नए युग की शुरुआत(Mamata Banerjee Bhabanipur Seat)

2016 तक बंगाल में जो बीजेपी हाशिए पर थी, आज उसने 15 साल के ममता शासन का अंत कर दिया है. भवानीपुर के नतीजे आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ और ‘बंगाल में भगवा’ के नारों से आसमान गुंजा दिया है. शुभेंदु अधिकारी ने रुझानों पर तंज कसते हुए कहा कि भवानीपुर की जनता ने साबित कर दिया है कि अहंकार और तुष्टीकरण का अंत निश्चित है.

बंगाल का अगला ‘मुख्यमंत्री’ कौन?

अमित शाह के उस बयान ने अब हलचल तेज कर दी है कि “बंगाल का बेटा ही बंगाल चलाएगा.” भवानीपुर और नंदीग्राम-दोनों मोर्चों पर टीएमसी को धूल चटाने के बाद अब शुभेंदु अधिकारी का कद मुख्यमंत्री की रेस में सबसे ऊपर माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

3 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

17 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

20 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

43 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

46 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago