पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम जन औषधि योजना का लाभ देशभर में जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है. सस्ती दवाइयों की उपलब्धता ने आम लोगों पर इलाज का बोझ काफी हद तक कम कर दिया है. इसी कड़ी में बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संचालित पीएम जन औषधि केंद्र लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यहां न सिर्फ दवाइयां बाजार से बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हो रही हैं, बल्कि दुकानदार जरूरत पड़ने पर गरीब मरीजों को दवाइयां मुफ्त में भी उपलब्ध कराते हैं.
भागलपुर स्टेशन स्थित जन औषधि केंद्र पर भागलपुर निवासी गोविंद अग्रवाल आईएएनएस से बातचीत के दौरान भावुक हो गए. उन्होंने नम आंखों से कहा कि बाजार में मिलने वाली हजार रुपए की दवा सिर्फ 300 रुपए में मिल जाती है. प्रधानमंत्री मोदी जैसा कोई नहीं है. पीएम मोदी जनता की भलाई के लिए जो कर रहे हैं, उन्हें मेरी उम्र लग जाए.
गोविंद अग्रवाल ने दोहराया कि उनकी कई महंगी दवाइयों पर होने वाला खर्च पीएम जन औषधि केंद्र से खरीदने पर काफी घट गया है. उन्होंने कहा कि जो दवाएं बाहर हजारों में मिलती हैं, वही यहां कुछ सौ रुपए में उपलब्ध हैं. मोदी जी इसी तरह जनता के लिए काम करते रहें, यही हमारी इच्छा है.
रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले कई यात्रियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि महंगी दवाइयों के कारण इलाज कराना मुश्किल हो जाता था, लेकिन जन औषधि केंद्र ने उनकी बड़ी समस्या समाप्त कर दी है. अब लोग आसानी से गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाइयां लेकर अपना इलाज करा रहे हैं.
कामेश्वर प्रसाद साह ने बताया कि यह केंद्र गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यहां वैसी दवाइयां भी बहुत सस्ती मिलती हैं, जो बाहर काफी महंगी होती हैं. जन औषधि केंद्र के संचालक अजित कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर लगभग हर जरूरी कंपोजिशन की दवाइयां उपलब्ध रहती हैं. उन्होंने कहा-
‘भविष्य में कोशिश है कि हर तरह की दवाइयां भी यहां आसानी से उपलब्ध हो सकें. कई बार गरीब मरीजों के पास पैसे नहीं होते, तब हम मुफ्त में भी दवा दे देते हैं. बाजार में 3 से 4 हजार रुपए की दवाएं यहां 400-500 रुपए में मिल जाती हैं.’
पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम जन औषधि योजना के तहत केंद्रों से लोग दवाइयां लेकर बचत के साथ ही अच्छा इलाज करवाने में सफल हो रहे हैं. इस योजना से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं और मरीजों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं.
ये भी पढ़ें: तोता उड़, मैना उड़, इंडिगो…, इंडिगो फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्री खेल रहे ये खेल, वायरल हो गया वीडियो
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…