IndiGo Crisis: पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में काफी तकलीफें आ रही हैं. इंडिगो की फ्लाइट कई देरी से तो कई रदद् पाई जा रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को तकलीफों का समाना करना पड़ रहा हैं. इस सिलसिले में आज (8 दिसंबर) नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है.
DGCA के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नियमों अस्थाई रूप से स्थगित करने के बाद सरकार ने इंडिगो एयरलाइंस को आदेश दिया था कि सभी पैसेंजर के पैसे रिफंड कराए जाएं और जो फ्लाइट देरी से चल रही हैं, उनके लिए खाने और अन्य सामग्री का बंदोबस्त करें. इसके बाद से 827 करोड़ रुपये का रिफंड दिया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक एविएशन मिनिस्ट्री के अधिकारी और डीजीसीए मंगलवार (9 दिसंबर 2025) सुबह 11 बजे इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स से मिलकर पूछताछ करेंगे. इसके बाद एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू 9 दिसंबर को 12 बजे लोकसभा में बयान देंगे.
इंडिगो संकट पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार (8 दिसंबर) को राज्यसभा में कहा कि सरकार इस मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी जांच चल रही और निष्कर्ष आने पर हम काफी सख्त एक्शन लेंगे, जो कि अन्य एयरलाइंस के लिए मिसाल बने. राज्यसभा में पूछे गए एक जवाब देते हुए नायडू ने कहा कि यह स्थिति इंडिगो के इंटरनल ऑपरेशन में समस्या के कारण पैदा हुई है, जिसमें क्रू का रोस्टरिंग सिस्टम और आंतरिक योजना शामिल हैं.
केंद्रीय मंत्री ने संसद में कहा, “अप्रैल में हाई कोर्ट के दिशानिर्देशों के तहत इसे लागू किया गया है. कुल 22 एफडीटीएल नियम थे, जिसमें से 15 एक जुलाई से और बाकी सात 1 नवंबर 2025 से लागू हुए हैं. तब से लेकर डीसीसीए एफडीटीएल नियमों पर सभी एयरलाइन से बातचीत कर रहा था. इसे लेकर 1 दिसंबर को इंडिगो के साथ भी बातचीत हुई थी, क्योंकि वे नियमों पर कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं, लेकिन इन दौरान भी उन्होंने इस समस्या का जिक्र नहीं किया है और हर चीज सामान्य थी.”
इंडिगो ने डीजीसीए को दिए जवाब में कहा कि इतनी बड़ी समस्या की असली वजह अभी बताना मुश्किल होगा. इंडिगो ने कहा, “डीजीसीए का नियम पूरी रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 15 दिन का समय देता है. पूरी रिपोर्ट तैयार होते ही डीजीसीए को दे दी जाएगी. IndiGo ने यह भी कहा कि वे पहले से DGCA के साथ इन नए FDTL नियमों पर चर्चा कर रहे थे क्योंकि इससे क्रू शेड्यूलिंग में दिक्कत हो रही थी.”
इंडिगो ने बताया कि 8 दिसंबर को उसने 1800 से अधिक उड़ानें संचालित कीं, जबकि एक दिन पहले यानी 7 दिसंबर को यह संख्या 1650 थी. एयरलाइन के अनुसार 1 से 7 दिसंबर 2025 के बीच फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए 9,500 से ज्यादा होटल कमरे मुहैया कराए गए. करीब 10,000 कैब और बसों की व्यवस्था की गई, और 4,500 से अधिक बैग यात्रियों तक पहुंचा दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: फ्लाइट संकट पर सरकार सख्त: DGCA के नए नियम तत्काल प्रभाव से स्थगित, इंडिगो पर होगी जांच
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…