देश

‘बिहार की तरह बंगाल और तमिलनाडु में NDA को स्वीकार करेगी जनता’, शिवसेना ने किया अमित शाह का समर्थन

शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दावों को दोहराते हुए कहा है कि आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एनडीए की जीत होगी. इस दौरान, शाइना एनसी ने विपक्ष पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अफवाहें फैलाने के आरोप लगाए.

शाइना एनसी ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, “गृहमंत्री अमित शाह ने बिल्कुल स्पष्ट कहा है कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एनडीए की जीत होगी. यह कोई अति आत्मविश्वास नहीं है. गृहमंत्री ने यह कर दिखाया है और बिहार में दो तिहाई मतदाताओं ने एनडीए को स्वीकार किया है. उसी तरह पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की जनता एनडीए को स्वीकार करेगी.”

अफवाहों पर शिवसेना का हमला

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाइना एनसी ने कहा, “विपक्ष सिर्फ झूठ फैलाने का काम करता है. विपक्ष अफवाहें फैलाते हैं कि 84 लाख मतदाताओं को हटाया जाएगा. 54 लाख मतदाताओं का फॉर्म कहां है? अफवाहें फैलाना और झूठे नैरेटिव गढ़ना यही विपक्ष का काम रह गया है.”

‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में चर्चा को लेकर शिवसेना ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को 150 साल हो गए हैं. जब संसद में इस पर चर्चा हो रही है, राहुल गांधी गायब हैं. बताइए, उनकी प्राथमिकताएं कहां हैं? रामलीला मैदान में रहना या ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा करना?”

राष्ट्रगीत में बसी भारत की एकता

शाइना एनसी ने कहा, ‘वंदे मातरम’ हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है. जब हम ‘भारत की अनेकता में एकता’ की बात करते हैं, तब याद रखना चाहिए कि 1950 में जब यह राष्ट्रगीत बना, तब बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और रवींद्रनाथ टैगोर के सुंदर संगीत ने इसे स्थापित किया.

इसी बीच, शिवसेना प्रवक्ता ने गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के कारण हुई 25 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “अरपोरा में जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. नाइट क्लब के मालिकों को कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ दंड भी मिलना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम् को खंडित किया गया’, कांग्रेस पर जमकर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

43 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

57 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago