देश

AIAC का 100वां नेशनल सेमिनार: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को ‘आइकन्स एंड ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स’ से किया गया सम्मानित

All India Achievers’ Conference: ऑल इंडिया अचीवर्स कॉन्फ्रेंस (AIAC) द्वारा दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल सम्राट में ‘अचीवर्स कन्वेंशन’ का आयोजन किया गया. यह AIAC का 100वां नेशनल सेमिनार है. इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च शिखर पर पहुंचे भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को ‘आइकन्स एंड ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया.

‘व्यक्तिगत उपलब्धियां और राष्ट्र निर्माण’ पर होने वाले इस सेमिनार में शुक्रवार को भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस ‘अचीवर्स कन्वेंशन’ में देश-विदेश के कई औद्योगिक दिग्गजों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए हैं. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित पुरुषों और महिलाओं को भी “आइकन्स एंड ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स” से सम्मानित किया गया.

वहीं लंबे समय से इस पुरस्कार समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित कराते रहे वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक बच्चन ने कहा, “मैं सोचता था कि बतौर पत्रकार, मैं वह काम नहीं कर रहा हूं जो मुझे करना चाहिए. मैंने सोचा कि क्यों न एक ऐसी संस्था बनाई जाए जिसके जरिए लोगों को पूरे देश भर से एक मंच पर लाया जाए और उनके काम को सराहा जाए, उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाए. तब जाकर मैंने 1989 में ऑल इंडिया अचीवर्स कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की थी.”

 

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह पर दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR, पहलवानों ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

अभिषेक बच्चन ने कहा, “आज इसे 34 साल हो गए हैं और तब से हम लगातार इसका आयोजन करते आ रहे हैं, ये हमारा 100वां नेशनल सेमिनार है. इस समारोह को दुनिया के 64 देशों में डायरेक्ट टेलीकास्ट किया जा रहा है.” बता दें कि भारत एक्सप्रेस इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

50 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

51 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago