देश

14 गांवों में रेड, 2 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक, 100 से अधिक गिरफ्तार… एक और ‘जामताड़ा’ के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

Delhi: देश में साइबर ठगी के मामले इन दिनों बढ़ते ही जा रहे हैं. वहीं अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश की राजधानी दिल्ली से सटे कई गांवों में साइबर क्राइम की घटनाओं के मद्देनजर बड़ी छापेमारी की है. दिल्ली से सटे मेवात के इन गांवों को साइबर क्राइम का हब बताया जा रहा है, जहां से साइबर क्राइम की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था.

2 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक

साइबर क्राइम की घटनाओं के संदर्भ में 9 राज्यों में हाल ही में केंद्र सरकार ने 32 साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट बताए थे. इनमें हरियाणा के नूह, पलवल, मेवात, भिवानी, मनोटा, हसनपुर, हथन गांव शामिल थे. पुलिस को लगातार मिल रहीं साइबर घटनाओं की शिकायतों के बाद हरियाणा पुलिस ने ये कार्रवाई की.

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली, राजस्थान और यूपी के बॉर्डर से सटे मेवात के 14 गांवों में छापेमारी की है. जिसमें 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसके अलावा पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए 2 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों को भी ब्लॉक करवा दिया है.

रेड में 4 से 5 हजार पुलिसकर्मी

मिली जानकारी के अनुसार यह बड़ी छापेमारी गुरुग्राम के एसीपी साइबर की देख रेख में हुई. बताया जा रहा है कि इसमें 4 से 5 हजार पुलिसकर्मी शामिल थे. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस छापेमारी के लिए 14 डीएसपी और 6 एएसपी को लेकर 102 टीमें बनाई गई थीं. गोपनीय तौर पर इन इलाकों में छापेमारी की रणनीति बनाई गई. जिसके बाद इन 14 गांवों का घेराव करते हुए रेड डाली गई.

इन गावों में तिरवड़ा, गोकलपुर, लुहिंगा कला, अमीनाबाद, मेवात के पुन्हाना ,पिंगवा, बिछौर, फिरोजपुर थानों के तहत आने वाले महू, जखोपुर, पापडा, मामलिका, नई, खेड़ला, गादौल, जेमन्त और गुलालता शामिल हैं. साइबर ठगी का गढ़ माने जाने वाले झारखंड के जामताड़ा के बाद केंद्र सरकार द्वारा देश भर में साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं.

इसे भी पढें: AIAC का 100वां नेशनल सेमिनार: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को ‘आइकन्स एंड ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स’ से किया गया सम्मानित

बढ़ रहा है साइबर क्राइम

साइबर क्राइम की घटनाओं में किस कदर बढ़ोतरी हुई है इसका अनुमान इसी आधार पर लगाया जा सकता है कि. पिछले एक साल में साइबर  क्राइम की वेबसाईट  https://cybercrime.gov.in/ पर साइबर क्षेत्र की अपराधिक घटनाओं के लेकर 20 लाख से भी ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई गईं और 40 हजार FIR दर्ज की गईं.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago