देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात की. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर अतिथि आमंत्रित किया. इस दौरान उपेंद्र राय ने पंकज चौधरी को भारत एक्सप्रेस का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार ने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया.

इसके पहले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने सोमवार को केंद्रीय खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी. ‘भारत एक्सप्रेस’ के एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री को जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारंभ कार्यक्रम (एक फरवरी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया.

एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से भी मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सांसद को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया.

बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

17 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

13 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago