भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय और केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग) शांतनु ठाकुर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया.
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय राज्य मंत्री (बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग) शांतनु ठाकुर को भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.
इसके अलावा उन्होंने शांतनु ठाकुर को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट कीं. इस दौरान केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी व जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने उपेंद्र राय की बातों को गौर से सुना और भारत एक्सप्रेस को अपनी शुभकामनाएं दीं.
बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…
महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…
FSSAI Food Safety Action: FSSAI ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते सेवन…
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…