देश

मीडिया इंडस्ट्री ने माना भारत एक्सप्रेस का लोहा, ENBA अवॉर्ड 2023 में Bharat Express पर हुई पुरस्कारों की बारिश

एक्सचेंज4मीडिया समूह द्वारा हर साल दिए जाने वाले बहुप्रतिष्ठित एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (ENBA) 2023 के विजेताओं के नाम से पर्दा उठ गया है. 30 मार्च 2024 को दिल्ली स्थित ‘द इंपीरियल’ (The Imperial) होटल में में आयोजित एक समारोह में इन विजेताओं के नामों की घोषणा की गई. जिसमें भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की धाक दिखाई दी. भारत एक्सप्रेस ने अलग-अलग कैटेगरी में चार अवॉर्ड अपने नाम किए. एक साल के अंदर खबरों की दुनिया में जो बादशाहत भारत एक्सप्रेस ने कायम की है, उसकी झलक ENBA की ओर से दिए गए अवॉर्ड में दिखाई दी.

ENBA अवॉर्ड 2023 में भारत एक्सप्रेस का जलवा

भारत एक्सप्रेस को खास स्टिंग ऑपरेशन ‘ऑपरेशन ग्रहण’ के लिए ENBA अवॉर्ड मिला. इसके अलावा तीन और अवार्ड भी मिले. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की एंकर अदिति त्यागी को बेस्ट ईयरली प्राइम शो हिंदी के लिए पुरस्कृत किया गया. इसके साथ ही ‘बेस्ट अपकमिंग न्यूज चैनल ऑफ द ईयर 2023 हिंदी’ का सम्मान भी भारत एक्सप्रेस की झोली में आया. वहीं बेस्ट कंटिन्यूइंग कवरेज बाई अ रिपोर्टर हिंदी का पुरस्कार भी भारत एक्सप्रेस के नाम रहा.

सीएमडी उपेन्द्र राय ने कार्यक्रम को किया संबोधित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय शनिवार (30 मार्च) को ‘एक्सचेंज 4 मीडिया’ के ‘News Next 2024’ कार्यक्रम में शामिल हुए. वहां उन्हें पुरस्कृ​त किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने भारत में उभरते समाचार चैनलों के लिए अवसर और चुनौतियों के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए. हिंदी पत्रकारिता में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले उपेंद्र राय ने मीडियाकर्मियों को सही ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा आमजन को अखबारों से जुड़े रहने का आह्वान किया.

30 मार्च को आयोजित हुआ कार्यक्रम

बता दें कि 30 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ‘न्यूज नेक्स्ट’ (News Next) 2024 कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर जाने-माने पत्रकार और इंडस्ट्री लीडर्स ने अपनी बात रखी. जिसमें भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने भी AI से होने वाले खतरों के अलावा अन्य मुद्दों पर अफनी बात रखी. ENBA का यह 16वां एडिशन है.

इन चैनल्स और पत्रकारों को मिले अवॉर्ड

इस भव्य कार्यक्रम के दौरान टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. ‘एबीपी नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडेय को ‘सीईओ ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. ‘गुड न्यूज टुडे’ की गुंजन दीक्षित को ‘यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर (हिंदी)’, जबकि ‘यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर (अंग्रेजी)’ का खिताब ‘एनडीटीवी’ के वेदांत अग्रवाल को दिया गया.

‘एनडीटीवी’ के संजय पुगलिया को न्यूज टेलीविजन हिंदी कैटेगरी में ‘न्यूज डायरेक्टर/ एडिटर-इन-चीफ/ मैनेजिंग एडिटर/न्यूज एडिटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया, जबकि अंग्रेजी कैटेगरी में यह अवॉर्ड ‘इंडिया टुडे’ के राहुल कंवल को दिया गया. वहीं ‘आजतक’, ‘इंडिया टुडे’ और ‘गुड न्यूज टुडे’ के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद को ‘ENBA एडिटोरियल मेवरिक ऑफ द ईयर 2023’ की कैटेगरी से सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें- News Next 2024: Bharat Express के चेयरमैन उपेंद्र राय का संबोधन- मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, इसके सामने कई चुनौतियां, सभी मिलकर काम करें

इस बीच हिंदी में बेस्ट न्यूज चैनल ऑफ द ईयर का खिताब ‘आजतक’ ने अपने नाम किया, ‘एबीपी न्यूज’ इस कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप रहा. अंग्रेजी में बेस्ट न्यूज चैनल ऑफ द ईयर का खिताब ‘इंडिया टुडे’ ने अपने नाम किया, वहीं ‘NDTV 24X7 ‘ इस कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप रहा. ‘डिजिटल चैनल ऑफ ईयर’ का खिताब ‘न्यूज नशा’ व ‘अपकमिंग चैनल ऑफ द ईयर’ का खिताब ‘भारत एक्सप्रेस’ ने जीता.

पदकों की बात करें तो ‘इंडिया टुडे’ और ‘आजतक’ ने कुल 108 पदक जीते। इन चैनल्स को विभिन्न श्रेणियों में 59 गोल्ड, 28 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल मिले. वहीं, ‘एबीपी न्यूज’ ने तमाम श्रेणियों में 50 अवॉर्ड्स अपने नाम किए, जिनमें 21 गोल्ड, 21 सिल्वर और छह ब्रॉन्ज व दो स्पेशल जूरी मेंशंस अवॉर्ड्स शामिल थे. ‘एनडीटीवी’ ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 43 पदक जीते, जिनमें 11 गोल्ड, 20 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल थे. वहीं, ‘न्यूजएक्स’ और ‘इंडिया न्यूज’ ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 40 पदक अपने नाम किए, जिनमें नौ गोल्ड, 12 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- ENBA अवॉर्ड्स में Bharat Express की धूम! स्टिंग शो ‘ऑपरेशन ग्रहण’ के लिए बेस्ट कवरेज अवॉर्ड, सम्मानित किए गए CMD उपेंद्र राय

बता दें कि इन अवॉर्ड्स के तहत सात प्रमुख श्रेणियों- प्रोग्रामिंग, पर्सनेलिटी, मार्केटिंग, डिजिटल मीडिया, इंटरनेशनल न्यूज, ओवरऑल एक्सीलेंस और स्पेशल अवॉर्ड्स में ये अवॉर्ड्स दिए गए. इन श्रेणियों को उप-श्रेणियों में बांटा गया था. तमाम एंट्रीज में से विजेताओं का चुनाव करने के लिए 19 मार्च 2024 को दिल्ली के ‘द लीला पैलेस’ होटल में जूरी मीट का आयोजन किया गया था. इस जूरी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित नाम शामिल हुए.

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही हर साल यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

7 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

20 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

27 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

41 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

48 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

52 minutes ago