देश

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़, गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार

Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार एसटीएफ (STF) के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि कथित एनकाउंटर के दौरान भरत तिवारी को गोली उसी ने मारी थी. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले नए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है. इस कार्रवाई के बाद केस ने एक नया मोड़ ले लिया है.

17 जून को हुई थी घटना

भरत तिवारी की मौत 17 जून 2026 को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई थी. पुलिस ने इसे एनकाउंटर बताया था, लेकिन घटना के बाद से ही इसे लेकर कई सवाल उठने लगे. मृतक के परिवार ने शुरुआत से ही इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

परिजनों ने लगाए थे गंभीर आरोप

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या की गई और इसके लिए STF जवान अक्षय कुमार जिम्मेदार है. अब उसी जवान की गिरफ्तारी को जांच का अहम कदम माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

प्रशासनिक स्तर पर भी हुई कार्रवाई

मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की थी. इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई हुई. जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया, जबकि एसडीओ संजीत कुमार को उनके पद से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया. इससे पहले शाहपुर थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया जा चुका है.


ये भी पढ़ें: Bhiwandi: ताश के पत्तों की तरह ढही 4 मंजिला ‘कोहिनूर’ इमारत, 3 मजदूरों की मौत


न्याय की मांग लगातार जारी

28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी को स्थानीय लोग सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने वाले युवा के रूप में जानते थे. उनके समर्थकों का दावा है कि घटना से पहले किए गए फेसबुक लाइव में वह आत्मसमर्पण की स्थिति में दिखाई दे रहे थे. इसी वजह से पूरे एनकाउंटर पर सवाल उठे और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई. विपक्षी दलों के साथ-साथ कई अन्य नेताओं ने भी मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है. अब STF जवान की गिरफ्तारी के बाद लोगों की नजर जांच की अगली कार्रवाई और पुलिस की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

8 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

9 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago