देश

बिहार में कुछ पक रहा है! जेल से निकलते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद क्यों करने लगे तेजू भैया?

Bihar Politics Update: बिहार की सियासत में इस वक्त कुछ न कुछ ऐसा पक रहा है, जिसकी आंच ने पटना से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है. नीट (NEET) पेपर लीक विरोध और 25 जुलाई के बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार हुए जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (तेजू भैया) मंगलवार शाम बेउर केंद्रीय कारागार से रिहा हो गए हैं.

जेल की सलाखों से बाहर कदम रखते ही तेज प्रताप ने जिस अंदाज में तंज कसा और सीधे अपने पारिवारिक आवास पहुंचे, उसने पूरी पटकथा बदल दी है. इस समय बिहार की राजनीति में आए इस नए भूचाल और लालू कुनबे के भीतर फिर से लिखे जा रहे राजनीतिक समीकरण को पूरी तरह बयां करती है.

‘मुझे मजबूत करने के लिए धन्यवाद!’

बेउर जेल के फाटक से बाहर आते ही तेज प्रताप यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री/प्रमुख नेताओं पर सीधा और चुटीला हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए लिखा-

“बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को धन्यवाद. आख़िरकार मुझे जेल भेजकर आपने मुझे जनता के बीच और मज़बूती से खड़ा होने का अवसर दिया. इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं संघर्ष से डरने वाला नहीं हूँ. जनता की आवाज़ उठाना मेरा कर्तव्य है, और उसे हमेशा उठाता रहूँगा. संघर्ष जारी रहेगा… सावन की हार्दिक शुभकामनाएँ. सावन में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाना मत भूलिएगा और पूरे श्रद्धाभाव से जल अर्पित करते रहिए. हर-हर महादेव!”

तंज भरे इस धन्यवाद संदेश के जरिए तेजू भैया ने यह साफ कर दिया कि इस गिरफ्तारी ने उन्हें सियासी तौर पर कमजोर करने के बजाय जनता के बीच एक ‘संघर्षशील नेता’ के रूप में स्थापित कर दिया है.

2 महीने बाद आमने-सामने आए ‘कृष्ण-अर्जुन’ (Bihar political developments)

बेउर जेल के बाहर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और बांकीपुर उपचुनाव की प्रत्याशी वीणा मानवी ने उन्हें खीर खिलाकर रिहाई की बधाई दी. लेकिन तेज प्रताप बिना मीडिया से लंबी बात किए सीधे कौटिल्य नगर स्थित पारिवारिक आवास पहुंचे. कौटिल्य नगर पहुंचते ही उन्होंने मां राबड़ी देवी के चरण स्पर्श किए. वहीं पर छोटे भाई तेजस्वी यादव पहले से उनका इंतजार कर रहे थे.

आरजेडी से निष्कासित होने और अपनी अलग पार्टी बनाने के बाद पिछले 2 महीनों से दोनों भाइयों के बीच बातचीत बंद थी. खुद को ‘कृष्ण’ और तेजस्वी को ‘अर्जुन’ कहने वाले तेज प्रताप की तेजस्वी से यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही है.

ये भी पढ़ें: कमाई से ज्यादा कर्ज! क्या कंगाल हो रहे हैं भारत के राज्य? संसद में खुले चौकाने वाले आंकड़े

क्या एक होगा लालू परिवार? (Bihar latest updates)

जेल जाने से पहले जो तेज प्रताप आरजेडी और तेजस्वी के करीबियों पर हमलावर थे, जेल से निकलते ही उनका अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है. एक तरफ सत्ता पक्ष पर उनका तीखा धन्यवाद-तंज और दूसरी तरफ तेजस्वी के साथ बंद कमरे की मुलाकात यह संकेत देती है कि बिहार में कुछ बड़ा पक रहा है. क्या यह मुलाकात सिर्फ पारिवारिक मिलाप है या आगामी बिहार चुनावों से पहले ‘कृष्ण-अर्जुन’ के एक मंच पर आने का शंखनाद? यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

21 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

43 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

46 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago