देश

6 नेशनल अवॉर्ड्स और 44 फिल्में…बेटे की मौत के बाद टूट गए थे भारतीराजा, निधन पर शोक जताते हुए क्या बोले पीएम मोदी?

Bharathiraja Demise: भारतीय सिनेमा और विशेष रूप से तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है. तमिल सिनेमा को अपनी अद्भुत कला से नई पहचान दिलाने वाले दिग्गज निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक भारतीराजा का बुधवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. इस दुखद मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा करते हुए भारतीराजा के अद्वितीय योगदान को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी के भावुक संदेश में क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीराजा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि थिरु भारतीराजा का निधन बेहद दुखद है. वह सिनेमा की दुनिया का एक बड़ा नाम थे, जिनके काम ने तमिल सिनेमा को नई पहचान दी. खास तौर पर, उन्होंने ग्रामीण जीवन को सच्चाई के साथ पर्दे पर उतारा. पीएम मोदी ने आगे लिखा कि इस अत्यंत दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं स्वर्गीय निर्देशक के परिवार और उनके करोड़ों चाहने वालों के साथ हैं.

1977 की वो ऐतिहासिक फिल्म जिसने रचा इतिहास

भारतीराजा के करियर का ग्राफ किसी मिसाल से कम नहीं है. साल 1977 में आई उनकी पहली ही फिल्म ’16 वयथिनिले’ ने तमिल सिनेमा में एक अभूतपूर्व क्रांति ला दी थी. इस कल्ट क्लासिक फिल्म में भारतीय सिनेमा के तीन बड़े दिग्गज- रजनीकांत, कमल हासन और श्रीदेवी एक साथ नजर आए थे. पहली ही फिल्म के लिए भारतीराजा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला और वे रातोंरात देश के सबसे चर्चित फिल्मकार बन गए.

यही नहीं उन्होंने अपने लंबे करियर में लगभग 44 फिल्मों का निर्देशन किया और 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Awards) सहित दर्जनों बड़े सम्मान अपने नाम किए. उन्हें ग्रामीण जीवन की सादगी, संघर्ष और सामाजिक मुद्दों को बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए जाना जाता था.

ये भी पढ़ें- घरेलू हिंसा मामले में सपना चौधरी को बड़ी राहत, चोटों की तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग देखकर पिघला कोर्ट

बेटे की मौत ने अंदर तक झकझोर दिया

सिनेमा के इस बेताज बादशाह का निजी जीवन पिछले कुछ सालों से बेहद दर्दनाक और कठिन दौर से गुजर रहा था. साल 2024 में उनके अभिनेता बेटे मनोज भारतीराजा का महज 48 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया था. जवान बेटे की इस मौत ने भारतीराजा को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था, जिसके बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता चला गया. वे लंबे समय से सांस लेने और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसके बाद बुधवार को चेन्नई में उन्होंने आखिरी सांस ली.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

17 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

56 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

1 hour ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

1 hour ago