अजब-गजब

शरीर में फंसी चांदी की अंगूठी तो सांप पहुंचा ज्वेलर की दुकान! फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

Ajab Gajab: राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पवित्र पुष्कर सरोवर से एक बेहद अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सरोवर के किनारे लोगों की नजर एक ऐसे सांप पर पड़ी, जो सामान्य से अलग व्यवहार करता दिखाई दे रहा था. वह बेचैन था, बार-बार इधर-उधर घूम रहा था और काफी असहज लग रहा था. सांप की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों को कुछ गड़बड़ होने का एहसास हुआ और तुरंत इसकी सूचना एनिमल केयर सोसायटी को दी गई.

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. जब टीम ने सांप का करीब से निरीक्षण किया तो वे भी हैरान रह गए. सांप के शरीर में चांदी की एक अंगूठी फंसी हुई थी, जो उसके लिए परेशानी का कारण बन रही थी. वन्यजीव बचाव कार्य से जुड़े लोगों के मुताबिक ऐसा मामला उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था.

अंगूठी निकालना बना चुनौती

रेस्क्यू टीम ने पहले सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे किसी तरह की चोट पहुंचाए बिना अंगूठी निकालने की कोशिश शुरू की. सांप के शरीर पर तेल लगाया गया ताकि अंगूठी आसानी से निकल सके, लेकिन कोशिशें सफल नहीं हो सकीं.

बताया गया कि सांप ने हाल ही में मछलियां खाई थीं, जिससे उसका शरीर सामान्य से थोड़ा मोटा हो गया था. इसी वजह से अंगूठी शरीर में कसकर फंस गई थी और बाहर नहीं निकल पा रही थी. स्थिति को देखते हुए टीम ने नया तरीका अपनाया.

ज्वेलर की दुकान पर हुआ अनोखा रेस्क्यू

एनिमल केयर सोसायटी के सदस्य रोहित प्रिंस सांप को सुरक्षित प्लास्टिक बॉक्स में रखकर एक ज्वेलर की दुकान पर ले गए. वहां बेहद सावधानी के साथ विशेष उपकरणों की मदद से अंगूठी को काटा गया. पूरी प्रक्रिया के दौरान इस बात का खास ध्यान रखा गया कि सांप को कोई चोट न पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद अंगूठी सफलतापूर्वक निकाल ली गई, जिसके बाद सांप को तुरंत राहत मिली. रेस्क्यू पूरा होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

आखिर सांप के शरीर में अंगूठी कैसे फंसी?

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि चांदी की अंगूठी सांप के शरीर तक पहुंची कैसे. इस बारे में एनिमल केयर सोसायटी के सदस्य हेमंत रायता ने बताया कि पुष्कर सरोवर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. कई लोग श्रद्धा के तौर पर आभूषण और अन्य वस्तुएं भी सरोवर में दान करते हैं.

उनका मानना है कि संभवतः यह अंगूठी भी किसी श्रद्धालु द्वारा सरोवर में प्रवाहित की गई होगी. उस समय सांप छोटा और पतला रहा होगा, जिससे अंगूठी उसके शरीर में फंस गई. समय के साथ जब सांप बड़ा होता गया, तो अंगूठी उसके शरीर पर कसती चली गई और आखिरकार उसके लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई.

ये भी पढ़ें- हरिद्वार का ‘स्नेक हाउस’: पानी की टंकी में दो दर्जन से ज्यादा ‘छोटे मेहमान’, वन विभाग की मुस्तैदी सी निकाले गए बाहर, Video वायरल

समय पर मदद नहीं मिलती तो बढ़ सकता था खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार यदि समय रहते सांप का रेस्क्यू नहीं किया जाता तो उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी. यही वजह रही कि परेशानी बढ़ने पर वह पानी से बाहर निकल आया, जहां लोगों की नजर उस पर पड़ी और उसकी जान बच सकी.

यह अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. वन्यजीव विशेषज्ञ भी इसे बेहद दुर्लभ घटनाओं में से एक मान रहे हैं, क्योंकि सांप के शरीर में चांदी की अंगूठी फंसने जैसा मामला शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

6 seconds ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

20 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

23 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

32 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

50 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

53 minutes ago