Categories: देश

भरतपुर में मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल, बीच सड़क पर धरने पर बैठीं पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर; प्रशासन में मचा हड़कंप

Bharatpur News/रिंकू एलीज़ा: राजस्थान के भरतपुर में लोहागढ़ किले के सिनसिना बुर्ज पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा आंदोलन बुधवार शाम को उस वक्त ‘हाई-वोल्टेज ड्रामे’ में बदल गया, जब पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर बांके बिहारी मंदिर के सामने बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं.

मकर संक्रांति का मौका होने के कारण मंदिर में पहले से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, ऐसे में सड़क पर धरने की वजह से देखते ही देखते वहां जाम लग गया और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए.

क्यों नाराज हैं पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर?

जितेंद्र कौर, जो खुद भाजपा से पार्षद रह चुकी हैं, पिछले कई दिनों से बांके बिहारी मंदिर के बाहर टेंट लगाकर आमरण अनशन कर रही थीं. उनका आरोप है कि दो दिन पहले नगर निगम कमिश्नर के साथ उनकी सकारात्मक बातचीत हुई थी और प्रशासन मूर्ति लगाने के लिए तैयार भी हो गया था. लेकिन, जितेंद्र कौर का दावा है कि भाजपा के ही कुछ रसूखदार पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कमिश्नर अपने वादे से मुकर गए.

अपनी ही पार्टी के नेताओं और प्रशासन के इस रवैये से आहत होकर उन्होंने बुधवार को अपना रास्ता बदला और सीधे सड़क के बीचों-बीच मोर्चा खोल दिया. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक सिनसिना बुर्ज पर भगवान कृष्ण की मूर्ति नहीं लगती, वे वहां से नहीं हटेंगी.

ये भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर आखिर क्यों नहीं बनाई जाती रोटी? जानें खिचड़ी खाने के पीछे छिपा गहरा वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

सड़क पर पुलिस के साथ नोकझोंक

जैसे ही जितेंद्र कौर सड़क पर बैठीं, उनके समर्थन में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता, गौरक्षा दल के सदस्य और पाई बाग स्थित खाटू श्याम मंदिर के महंत रोहित मुनि भी वहां पहुंच गए. अचानक हुए इस प्रदर्शन से इलाके की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. संक्रांति की भीड़ की वजह से गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं.

खबर मिलते ही सीओ सिटी पंकज यादव, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की और सड़क से हटने का आग्रह किया, लेकिन पूर्व पार्षद अपनी मांग पर अडिग रहीं. हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए धीरे-धीरे यातायात को डायवर्ट कर व्यवस्था संभाली, ताकि श्रद्धालुओं और राहगीरों को ज्यादा परेशानी न हो.

प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

भरतपुर का लोहागढ़ किला ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और सिनसिना बुर्ज का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. अब मामला राजनीतिक और धार्मिक दोनों मोड़ों पर खड़ा है. एक तरफ पूर्व पार्षद का ‘अपनी ही सरकार’ के खिलाफ मोर्चा खोलना चर्चा का विषय बना हुआ है, तो दूसरी तरफ प्रशासन के लिए इस विवाद का बीच का रास्ता निकालना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है.

फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या नगर निगम प्रशासन प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देता है या यह धरना आने वाले दिनों में और उग्र रूप लेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

33 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago