देश

‘अगर गड्ढा भर जाता तो बच जाती जान’, भिवंडी हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही पर भड़के लोग

Bhiwandi Pothole Accident: महाराष्ट्र के भिवंडी में जर्जर सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही ने एक बार फिर एक मासूम की जान ले ली. ठाणे-भिवंडी मार्ग पर बने गहरे गड्ढों के कारण हुए दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय महिला सुनीता पाल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय महिला अपने पति के साथ स्कूटी से नया घर देखने जा रही थी. हादसे में उनके पति भी घायल हुए हैं.

नया घर देखने जा रहा था परिवार

ठाणे के मनोरमा नगर निवासी सुनीता पाल अपने पति अक्षयलाल पाल के साथ भिवंडी के अंजूर फाटा इलाके में नया फ्लैट देखने जा रही थीं. जैसे ही दोनों राहनाल गांव की सीमा में कंक्रीट वाली सड़क पर पहुंचे, बारिश के पानी से भरा एक गहरा गड्ढा उनकी राह का रोड़ा बन गया.

पानी की वजह से सड़क का अंदाजा नहीं लग सका और अचानक स्कूटी का पहिया गड्ढे में जाते ही अनियंत्रित होकर फिसल गया.

पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आईं सुनीता

स्कूटी फिसलते ही पति सड़क के किनारे जा गिरे, जबकि सुनीता सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ीं. बदकिस्मती से ठीक उसी वक्त पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया. हादसा इतना भयानक था कि सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की खबर मिलते ही नारपोली पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी उपजिला अस्पताल भिजवाया.

‘लापरवाही ने ली जान’

इस हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी और सड़कों के बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. अगर समय रहते गड्ढों की मरम्मत की जाती, तो आज सुनीता अपने परिवार के साथ जिंदा होतीं.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत सभी गड्ढों को भरने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: क्या वापस बंग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? 2 सालों के बाद पहली बार आएंगी मीडिया के सामने

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago