Sheikh Hasina To Address Media: बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल होने के ठीक दो साल बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पहली बार किसी सार्वजनिक मंच से मीडिया के सामने आने जा रही हैं. 5 अगस्त 2024 को देश छोड़ने के बाद से ही भारत में रह रहीं शेख हसीना दिल्ली स्थित ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ (FCC) के एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. इस दौरान वह बांग्लादेश में अपने राजनीतिक भविष्य और देश लौटने की योजनाओं पर खुलकर बात कर सकती हैं.
यह कार्यक्रम 5 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के सर मार्क टली ऑडिटोरियम में शाम 6 बजे आयोजित होगा. हालांकि शेख हसीना खुद ऑडिटोरियम नहीं पहुंचेंगी, बल्कि वर्चुअली जुड़ेंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता FCC साउथ एशिया के प्रेसिडेंट डॉ. वाएल अव्वाद करेंगे.
इस चर्चा में शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय, पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी, पूर्व क्रिकेटर व पूर्व सांसद शाकिब अल हसन और कई वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता और राजनयिक भी शामिल होंगे.
5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में छात्रों के उग्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को अपना देश छोड़ना पड़ा था. उस घटना की दूसरी बरसी पर हो रहा यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है.
तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में काफी राजनीतिक बदलाव हुए हैं. अंतरिम सरकार के बाद अब देश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की सरकार बन चुकी है और तारिक रहमान प्रधानमंत्री हैं. नई सरकार अवामी लीग के नेताओं पर कानूनी कार्रवाई कर रही है और पार्टी की गतिविधियों पर पाबंदी लगी हुई है.
भारत आने के बाद से ही शेख हसीना मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से पूरी तरह दूर रही हैं. ऐसे में उनका यह पहला संबोधन बेहद खास माना जा रहा है. हालांकि वे पहले भी कई बार बांग्लादेश वापस जाने की बात कह चुकी हैं, लेकिन वे कब और कैसे लौटेंगी, इसका आधिकारिक ऐलान वह इसी मंच से कर सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…
Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…
Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…