Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या वापस बंग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? 2 सालों के बाद पहली बार आएंगी मीडिया के सामने

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना तख्तापलट के दो साल बाद पहली बार दिल्ली में मीडिया से वर्चुअली जुड़ेंगी. 5 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में वह बांग्लादेश वापसी के प्लान पर बात करेंगी.

Sheikh Hasina To Address Media Virtual Event In Delhi After Two Years

Sheikh Hasina To Address Media: बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल होने के ठीक दो साल बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पहली बार किसी सार्वजनिक मंच से मीडिया के सामने आने जा रही हैं. 5 अगस्त 2024 को देश छोड़ने के बाद से ही भारत में रह रहीं शेख हसीना दिल्ली स्थित ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ (FCC) के एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. इस दौरान वह बांग्लादेश में अपने राजनीतिक भविष्य और देश लौटने की योजनाओं पर खुलकर बात कर सकती हैं.

हसीना के साथ होंगे दिग्गज

यह कार्यक्रम 5 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के सर मार्क टली ऑडिटोरियम में शाम 6 बजे आयोजित होगा. हालांकि शेख हसीना खुद ऑडिटोरियम नहीं पहुंचेंगी, बल्कि वर्चुअली जुड़ेंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता FCC साउथ एशिया के प्रेसिडेंट डॉ. वाएल अव्वाद करेंगे.

इस चर्चा में शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय, पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी, पूर्व क्रिकेटर व पूर्व सांसद शाकिब अल हसन और कई वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता और राजनयिक भी शामिल होंगे.

तख्तापलट की दूसरी बरसी पर बड़ा संबोधन

5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में छात्रों के उग्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को अपना देश छोड़ना पड़ा था. उस घटना की दूसरी बरसी पर हो रहा यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है.

तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में काफी राजनीतिक बदलाव हुए हैं. अंतरिम सरकार के बाद अब देश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की सरकार बन चुकी है और तारिक रहमान प्रधानमंत्री हैं. नई सरकार अवामी लीग के नेताओं पर कानूनी कार्रवाई कर रही है और पार्टी की गतिविधियों पर पाबंदी लगी हुई है.

क्या बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना?

भारत आने के बाद से ही शेख हसीना मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से पूरी तरह दूर रही हैं. ऐसे में उनका यह पहला संबोधन बेहद खास माना जा रहा है. हालांकि वे पहले भी कई बार बांग्लादेश वापस जाने की बात कह चुकी हैं, लेकिन वे कब और कैसे लौटेंगी, इसका आधिकारिक ऐलान वह इसी मंच से कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय ध्वज को रूप देने वाले पिंगली वेंकैया की जयंती पर अमित शाह ने किया याद, बोले- ‘हमेशा प्रेरित करेगी उनकी भूमिका’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital