लड़की से दुष्कर्म — सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)
भोपाल के एक कॉलेज में छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच में कई गंभीर बातें सामने आई हैं. आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने 3 से 5 मई के बीच भोपाल जाकर पीड़ित छात्राओं, उनके परिवारों, पुलिस अधिकारियों और कॉलेज प्रतिनिधियों से मुलाकात की.
जांच में पाया गया कि छात्राओं को महंगे उपहार और मोटरसाइकिल देकर प्रेमजाल में फंसाया गया. उन्हें नशीले पदार्थ देकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया गया.
आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िताओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया. आरोपियों की आर्थिक स्थिति सामान्य थी लेकिन उनका रहन-सहन बेहद विलासितापूर्ण था, जिससे ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क की आशंका जताई गई है.
आयोग ने यह भी सुझाव दिया है कि राज्य स्तर पर गहन जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि क्या इस गतिविधि को किसी संगठन द्वारा वित्तीय सहायता मिल रही थी.
पुलिस प्रशासन से आयोग ने मांग की है कि आरोपियों पर संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज किया जाए और पीड़िताओं को मानसिक स्वास्थ्य सहायता दी जाए. आयोग ने यह भी सिफारिश की है कि सभी कॉलेजों को यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य किया जाए और आंतरिक शिकायत समितियों को प्रशिक्षित किया जाए.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपनी रिपोर्ट मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंप दी है और राज्य सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जा सके.
ये भी पढ़ें: फसली लोन पर 7% ब्याज लगाना किसानों के साथ सरेआम लूट, ये फैसला वापस ले सरकार- भूपेंद्र हुड्डा
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…