देश

फसली लोन पर 7% ब्याज लगाना किसानों के साथ सरेआम लूट, ये फैसला वापस ले सरकार- भूपेंद्र हुड्डा

चंडीगढ़, 20 मई 2025: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फसली लोन पर ब्याज 7% प्रतिशत करने के फैसले का विरोध किया और सरकार को इस फैसले को तुरंत वापिस लेना चाहिए . उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में फसली लोन पर ब्याज दर 11 प्रतिशत से घटकर 4 प्रतिशत करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था. मेरी अध्यक्षता में बनी मुख्यमंत्रियों वाली कमेटी की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया था. साथ ही हरियाणा में हमारी सरकार ने फसली लोन पर ब्याज को पूरी तरह खत्म करके जीरो कर दिया था. लेकिन अब बीजेपी ने इसे 7% कर दिया है, जो अन्नदाता के साथ सीधी लूट है.

‘प्रदेश और केंद्र दोनों जगह सरकार, लेकिन पानी नहीं दिलवाया’

अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश और केंद्र दोनों जगह सरकार होते हुए भी बीजेपी हरियाणा को पानी नहीं दिलवा पाई. बीजेपी के डबल इंजन की सरकार ने जनता को डबल धोखा दिया है. इसबार भाखड़ा में ना पानी की कमी थी और ना ही हरियाणा ने अतिरिक्त पानी की मांग रखी थी. हरियाणा अपने हक का पानी मांग रहा है. लेकिन बीजेपी के नकारेपन की वजह से उसे वह भी नहीं मिल पाया. बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद बीजेपी ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में हरियाणा के लोगों की नियुक्ति करके उचित भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई. अब क्योंकि 21 मई से हरियाणा को पानी मिलना तय है, क्यों डैम में जलस्तर ऊपर आ जाएगा. इसलिए सरकार 15 मार्च से लेकर अबतक हवा-हवाई बयानबाजी करके टाइमपास करने में लगी थी.

‘इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करनी चाहिए’

इसीलिए कांग्रेस की मांग है कि इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करनी चाहिए. यह स्पष्ट होना चाहिए कि हरियाणा के अहित का जिम्मेदार कौन है. साथ ही एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात प्रधानमंत्री से करवाई जानी चाहिए.

हुड्डा ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हुई गिरफ्तारियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर व देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है. पूरे मामले की सरकार को गहराई से जांच करनी चाहिए ताकि निर्दोष पकड़ा ना जाए और दोषी छूट ना पाए. साथ ही पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र भी बुलाया जाना चाहिए.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बढ़ते अपराध पर कहा कि प्रदेश में जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. ऐसा लगता है कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं.

यह भी पढ़िए: फ्रंट पर कार्य करने वाली महिलाओं पर कोई उंगली उठाए यह आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा – रेणु भाटिया

ओम प्रकाश राय

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago