विदेश मंत्री एस. जयशंकर (फाइल फोटो)
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 19 और 20 मई 2025 को नीदरलैंड का आधिकारिक दौरा किया. इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान उन्होंने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ से शिष्टाचार मुलाकात की.
बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड के बीच बढ़ती रणनीतिक समानताओं पर संतोष जताया और कहा कि द्विपक्षीय सहयोग को और गहराई देने के लिए नियमित उच्च स्तरीय यात्राएं और संवाद बेहद आवश्यक हैं. भारत और नीदरलैंड दोनों ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर आपसी सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई.
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के संघर्ष में नीदरलैंड द्वारा दिए गए एकजुटता के सार्वजनिक बयान के लिए धन्यवाद प्रकट किया. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की साझी समझ और वैश्विक सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया.
यह यात्रा भारत-नीदरलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. India-Netherlands संबंधों की यह प्रगति दोनों देशों के बीच स्थायी और समावेशी सहयोग की ओर एक सशक्त संकेत है.
-भारत एक्सप्रेस
Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…
DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…
UP Roadways Record: दिवाली के दौरान 6 से 11 नवंबर तक यूपी रोडवेज की बसों…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…
PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…