चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत और दिल्ली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब, ड्रग्स और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एएनटीएफ (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने 6 जनवरी 2025 को बड़ी सफलता हासिल की. टीम ने बरेली, उत्तर प्रदेश के एक अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके पास से 601 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. इसके साथ ही एक कार भी जब्त की गई. वहीं, हेरोइन के रिसीवर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 125 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.
एएनटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीम, इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में और एसीपी श्री राजकुमार के करीबी निरीक्षण में, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही थी. सूचना के अनुसार, बरेली निवासी नज़ामुद्दीन उर्फ निज़ाम और उसके सहयोगी लल्ला बाबू द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी. सूचना विकसित करने के बाद, 5 जनवरी 2025 को टीम ने दिलशाद गार्डन स्थित आईएचबीएएस अस्पताल के पास छापा मारा.
छापे के दौरान, आरोपी लल्ला बाबू को गिरफ्तार किया गया, जो हेरोइन की सप्लाई करने आया था. तलाशी के दौरान उसके पास से 502 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. मामले में एफआईआर संख्या 05/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया.
जांच के दौरान पता चला कि लल्ला बाबू, निज़ामुद्दीन के लिए काम करता था और बरेली से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई करता था. इसके बाद 10 जनवरी 2025 को जानकारी मिली कि वांछित आरोपी विजय उर्फ डैनी एक कार में ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कल्याणपुरी इलाके में जाएगा. पुलिस टीम ने उसे ट्रैक किया, लेकिन उसने अपनी कार कृष्णा नगर इलाके में छोड़ दी और भाग गया. कार से तलाशी के दौरान 99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.
जांच के दौरान, 30 जनवरी 2025 को वांछित आरोपी जितेश उर्फ जीतू को आनंद विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया. उसकी तलाशी में 125 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद हुई.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…