Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Drug Bust

ANTF और BSF के जॉइंट ऑपरेशन में पंजाब बॉर्डर से 19.980 किलो हेरोइन बरामद की गई है. पाकिस्तान-बेस्ड हैंडलर्स से जुड़े चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ड्रग सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है.

नए साल से पहले मुंबई पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 814 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है.

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने उत्तर जिले में ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा हैं. चार आरोपियों के कब्जे से हजारों बुप्रेनोर्फिन टैबलेट्स और अविल इंजेक्शन बरामद किए गए हैं.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देहरादून ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में ₹20 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं. फर्जी फर्मों और नकली लाइसेंस के ज़रिए चल रहे इस नेटवर्क में उत्तराखंड व पश्चिमी यूपी के कई इलाके शामिल थे. NCB मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है.

अमृतसर में 8 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी धर्मेंद्र के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने उसे गोली मार दी. आरोपी का इलाज जारी, पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है.

हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने पिकअप गाड़ी चालक से 4 किलो हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है. आरोपी पंजाब का रहने वाला है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की ANTF टीम ने बरेली के अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर 601 ग्राम हेरोइन बरामद की

गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि वे यह ड्रग्स दिल्ली एनसीआर से जुड़ी एक फार्मा कंपनी को सप्लाई करते थे. इसके बाद वह कंपनी इसे दिल्ली और अन्य स्थानों पर भेजती थी.