देश

पटियाला हाउस कोर्ट से रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व अधिकारी विकास यादव को मिली बड़ी राहत

पटियाला हाउस कोर्ट से रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरए एंड डब्ल्यू) के पूर्व अधिकारी विकास यादव को राहत मिल गई है. कोर्ट ने विकास यादव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी, क्योंकि उन्होंने ‘अपनी जान को खतरा’ बताया था.

विकास यादव को कोर्ट से मिली राहत

अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) ने उन पर खालिस्तान समर्थक अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नुन की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में ‘भाड़े पर हत्या’ और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था. यह दूसरी बार था जब यादव ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट मांगी और इसे स्वीकार कर लिया गया. पहला अनुरोध नवंबर में इसी आधार पर किया गया था. पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुमित दास के समक्ष यादव के आदित्य चौधरी ने यादव की जान को खतरा होने का हवाला दिया. अदालत ने इस आवेदन को स्वीकार कर लिया.
18 दिसंबर 2023 को अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों में उन्हें सीसी-1 (सह-साजिशकर्ता) के रूप में उल्लेख किए जाने के तीन सप्ताह से भी कम समय बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यादव और उनके सहयोगी अब्दुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ रोहिणी निवासी द्वारा उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें उन पर जबरन वसूली और अपहरण का आरोप लगाया गया और उन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा गया.
आरोपी के खिलाफ धारा 307, 120-बी, 364, 506, 341, 328 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले में यादव को 22 मार्च, 2024 को अंतरिम जमानत और 22 अप्रैल को नियमित जमानत दी गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

34 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

1 hour ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago