रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष में भारत की रक्षा खरीद 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी. उन्होंने बताया कि कुल रक्षा बजट ₹6.21 लाख करोड़ है जिसमें से 75% हिस्सा देश की घरेलू कंपनियों के लिए आरक्षित किया गया है. यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में उठाया गया है.
यह घोषणा उन्होंने ‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025’ में की, जिसका विषय था “Defence, Diplomacy, and Deterrence: Shaping India’s Strategic Horizon”. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रक्षा बजट में और बढ़ोतरी की जाएगी.
राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने विदेशी कंपनियों को भारत के रक्षा क्षेत्र में निवेश करने का न्योता दिया और भरोसा दिलाया कि उन्हें तेज मंजूरी और को-प्रोडक्शन के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा, “जब आप भारत में बनाते हैं, तो आप दुनिया के लिए बनाते हैं.”
इस दौरान उन्होंने (Rajnath Singh) भारत की आर्थिक प्रगति की भी चर्चा की और बताया कि पिछले दस वर्षों में सेवा निर्यात दोगुना हो गया है जबकि महंगाई में गिरावट आई है. उन्होंने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती का हवाला देते हुए कहा कि भारत अब वर्ल्ड बैंक के निर्देशों पर नहीं चलता बल्कि वैश्विक आर्थिक सोच को आकार देता है.
इसे भी पढ़ें-भारत का अंतरिक्ष सपना अब और ऊंचा, ISRO ने पेश किया पहला स्वदेशी स्पेस स्टेशन मॉडल
विदेशों में भारतीय प्रतिभा को लेकर उन्होंने कहा कि अगर प्रवासियों को विश्वविद्यालयों या नौकरियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो भारत को ऐसा माहौल बनाना चाहिए जो उन्हें वापस आने के लिए प्रेरित करे. उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अब सिर्फ तकनीक का उपभोक्ता नहीं बल्कि उसका निर्माता बनना होगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…