Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- इस साल 2 लाख करोड़ का रक्षा खरीद का लक्ष्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष में भारत की रक्षा खरीद 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष में भारत की रक्षा खरीद 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी. उन्होंने बताया कि कुल रक्षा बजट ₹6.21 लाख करोड़ है जिसमें से 75% हिस्सा देश की घरेलू कंपनियों के लिए आरक्षित किया गया है. यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में उठाया गया है.

यह घोषणा उन्होंने ‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025’ में की, जिसका विषय था “Defence, Diplomacy, and Deterrence: Shaping India’s Strategic Horizon”. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रक्षा बजट में और बढ़ोतरी की जाएगी.

विदेशी कंपनियों को न्योता

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने विदेशी कंपनियों को भारत के रक्षा क्षेत्र में निवेश करने का न्योता दिया और भरोसा दिलाया कि उन्हें तेज मंजूरी और को-प्रोडक्शन के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा, “जब आप भारत में बनाते हैं, तो आप दुनिया के लिए बनाते हैं.”

भारत की आर्थिक प्रगति पर भी चर्चा

इस दौरान उन्होंने (Rajnath Singh) भारत की आर्थिक प्रगति की भी चर्चा की और बताया कि पिछले दस वर्षों में सेवा निर्यात दोगुना हो गया है जबकि महंगाई में गिरावट आई है. उन्होंने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती का हवाला देते हुए कहा कि भारत अब वर्ल्ड बैंक के निर्देशों पर नहीं चलता बल्कि वैश्विक आर्थिक सोच को आकार देता है.

इसे भी पढ़ें-भारत का अंतरिक्ष सपना अब और ऊंचा, ISRO ने पेश किया पहला स्वदेशी स्पेस स्टेशन मॉडल

विदेशों में भारतीय प्रतिभा को लेकर उन्होंने कहा कि अगर प्रवासियों को विश्वविद्यालयों या नौकरियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो भारत को ऐसा माहौल बनाना चाहिए जो उन्हें वापस आने के लिए प्रेरित करे. उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अब सिर्फ तकनीक का उपभोक्ता नहीं बल्कि उसका निर्माता बनना होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest