बिहार के सीएम नीतीश कुमार.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अल्पसंख्यक समाज को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि बैठक की शुरुआत स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की यह बैठक महत्वपूर्ण है. पार्टी का लक्ष्य ‘2025 से 30, फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करने का है.
कुशवाहा ने दावा किया कि मुस्लिम समाज पूरी तरह एकजुट होकर एनडीए के साथ खड़ा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आस्था रखता है. वहीं, मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह बैठक अल्पसंख्यक समाज को लेकर बेहद अहम है. उन्होंने कहा, “चुनाव नजदीक हैं और इस बार अल्पसंख्यक मतदाताओं का जबरदस्त रुझान एनडीए और नीतीश कुमार की तरफ है. नीतीश कुमार के कामों से प्रभावित होकर अल्पसंख्यक समाज बड़े पैमाने पर हमारे साथ जुड़ रहा है. प्रदेश में एनडीए के शासन और विकास के कार्यों से जनता खुश है.”
उन्होंने आगे कहा कि जदयू कार्यकर्ता बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों के बीच मौजूद किसी भी भ्रम या गलतफहमी को दूर करेंगे. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि अल्पसंख्यक समाज के लिए प्रदेश में नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार के माध्यम से जो किया है, वह बेमिसाल है. अब इस समाज के लोगों में जागरूकता आ रही है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था को लेकर समाजवादी…
KK Birla Birth Anniversary: उद्योगपति के.के. बिड़ला की आत्मकथा में दो ऐसे किस्से दर्ज हैं,…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर 2026 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मिजोरम के…
Mother Dairy Milk Price Hike:मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध की कीमतों में 2 से…
Kedarnath Dham: भाई दूज पर बुधवार सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के…
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड कंफर्म हो गया है.…