Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Election 2025: जदयू की अल्पसंख्यक बैठक, मुस्लिम समाज ने जताया NDA और नीतीश कुमार के प्रति समर्थन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जदयू ने अल्पसंख्यक समाज के लिए अहम बैठक किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक की शुरुआत की और पार्टी के नेताओं ने कहा कि मुस्लिम समाज एनडीए और नीतीश कुमार के साथ पूरी तरह खड़ा है.

Youth commission

बिहार के सीएम नीतीश कुमार.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अल्पसंख्यक समाज को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि बैठक की शुरुआत स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की यह बैठक महत्वपूर्ण है. पार्टी का लक्ष्य ‘2025 से 30, फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करने का है.

अल्पसंख्यक मतदाता इस बार NDA के साथ खड़े- विजय चौधरी

कुशवाहा ने दावा किया कि मुस्लिम समाज पूरी तरह एकजुट होकर एनडीए के साथ खड़ा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आस्था रखता है. वहीं, मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह बैठक अल्पसंख्यक समाज को लेकर बेहद अहम है. उन्होंने कहा, “चुनाव नजदीक हैं और इस बार अल्पसंख्यक मतदाताओं का जबरदस्त रुझान एनडीए और नीतीश कुमार की तरफ है. नीतीश कुमार के कामों से प्रभावित होकर अल्पसंख्यक समाज बड़े पैमाने पर हमारे साथ जुड़ रहा है. प्रदेश में एनडीए के शासन और विकास के कार्यों से जनता खुश है.”

उन्होंने आगे कहा कि जदयू कार्यकर्ता बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों के बीच मौजूद किसी भी भ्रम या गलतफहमी को दूर करेंगे. यह बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट है कि अल्पसंख्यक समाज के लिए प्रदेश में नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार के माध्‍यम से जो किया है, वह बेमिसाल है. अब इस समाज के लोगों में जागरूकता आ रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पवन सिंह के BJP में शामिल होने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- लोकसभा चुनाव में एनडीए का वोट बंट गया था, विधानसभा चुनाव में रोक देंगे

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest