देश

Bihar Assembly Elections 2025: खेसारीलाल यादव ने कि तेजस्वी की तारीफ, पवन सिंह को दी सलाह

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य की सियासत में न केवल राजनीतिक चेहरों की हलचल तेज हो गई है, बल्कि फिल्मी सितारों की राय और बयानबाजी भी सुर्खियों में है. खासकर भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सितारे इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं.

खेसारीलाल यादव का बयान

इसी बीच, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने बिहार की राजनीति को लेकर अहम बयान दिए. उन्होंने न केवल विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सराहना की, बल्कि प्रशांत किशोर की सोच को भी सराहा. वहीं पवन सिंह के निजी विवाद पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी और समाधान की सलाह दी. खेसारी लाल यादव ने अपने बयान में साफ कहा कि अब वक्त आ गया है जब बिहार को एक बार बदलकर देखने की जरूरत है. उन्होंने कहा,

“जब तक बदलाव नहीं आएगा, तब तक राज्य का विकास भी संभव नहीं है. इस बार जनता की सोच में बदलाव आया है और जो नेता लोगों के विश्वास में खरा उतरेगा, वही चुनाव जीत सकता है.”

तेजस्वी यादव की तारीफ

खेसारीलाल यादव ने तेजस्वी यादव के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि तेजस्वी ने युवाओं के लिए नई संभावनाएं और मौके खोले हैं, जो पहले नहीं दिखते थे. खेसारी का मानना है कि एक मौका हर किसी को मिलना चाहिए और यदि किसी ने अच्छा काम किया है तो उसे फिर से आगे बढ़ने का मौका भी मिलना चाहिए.

राजनीति, स्वभाव के अनुरूप नहीं

राजनीति में अपने प्रवेश को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए खेसारी लाल यादव ने साफ किया कि न तो वे खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं और न ही उनकी पत्नी चंदा देवी चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं. उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया. उन्होंने कहा कि राजनीति उनके स्वभाव के अनुरूप नहीं है और वे खुद को चुनावी माहौल में सहज महसूस नहीं करते. अपनी पत्नी को लेकर उन्होंने कहा कि वह भी चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं क्योंकि इस समय बच्चे छोटे हैं और परिवार की प्राथमिकता ज्यादा अहम है.

ये भी पढ़ें- बिहार में अब होगा खेला! नीतीश कुमार ने चिराग पासवान की 3 सीटों पर उतारे JDU उम्मीदवार, सिंबल पर शुरू हुआ बवाल

पवन सिंह विवाद पर सलाह दी

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद पर खेसारी लाल ने कहा कि यह पवन सिंह का व्यक्तिगत मामला है, लेकिन अगर दोनों पक्ष बैठकर बात करें तो किसी भी विवाद का हल निकाला जा सकता है.

खेसारी ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब पाकिस्तान और हिंदुस्तान जैसे देशों के बीच के विवाद बैठकर सुलझा सकते हैं, तो व्यक्तिगत विवाद भी बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं. उन्होंने पवन सिंह को ‘दुनिया के लिए एक आइकन’ बताया और कहा कि उन्हें अपने जीवन में हो रहे घटनाक्रमों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. उनका कहना था कि किसी भी लड़ाई का हल झगड़े से नहीं, समझदारी से निकलता है.

प्रशांत किशोर से सहमत

प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए सवाल पर खेसारी लाल ने खुलकर कहा कि वह प्रशांत किशोर की सोच और विचारधारा से सहमत हैं. उन्होंने कहा कि किशोर बिहार को बदलने के लिए जो अभियान चला रहे हैं, वह सराहनीय है और उनका विजन साफ है. खेसारी ने कहा कि बदलाव जीवन का हिस्सा है और बिहार को भी अब बदलकर देखने की जरूरत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

2 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

10 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

14 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

23 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

35 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

37 minutes ago