मनोरंजन

‘महाभारत’ फेम पंकज धीर का निधन, फिरोज खान ने पोस्ट कर दी जानकारी

मशहूर अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) का बुधवार सुबह निधन हो गया. उन्हें बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाने के लिए दुनियाभर में पहचान मिली. उनकी मौत की खबर की पुष्टि उनके सह-कलाकार और ‘महाभारत’ में अर्जुन बने फिरोज खान ने अपने सोशल मीडिया पर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “एक सज्जन व्यक्ति ने दुनिया को अलविदा कह दिया. आपकी बहुत याद आएगी दोस्त पंकज धीर.”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंकज धीर का देहांत 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि वह लंबे अरसे से कैंसर का इलाज करा रहे थे, जिसके चलते उनका देहांत हुआ है. वह इससे जंग जीत चुके थे, लेकिन कुछ महीने पहले यह फिर से फैल गया. इस दौरान उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी.

‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार को जीवंत किया

पंकज धीर के निधन से इंडस्ट्री और फैंस गहरे शोक में डूबे हैं. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट में किया जाएगा. पंकज धीर को टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका और ‘चंद्रकांता’, ‘द ग्रेट मराठा’, ‘युग’ तथा ‘बढ़ो बहू’ में उनकी अन्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में अभिनय किया, जिनमें ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ शामिल हैं. जहां ‘महाभारत’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, वहीं फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स ने बॉलीवुड में उनकी मौजूदगी दर्ज कराई. उनके जाने से फिल्म जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है.

बेटा निकितन धीर भी पिता की तरह कमा रहे नाम

पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी एक पिता की तरह एक अभिनेता है. उन्हें ‘जोधा अकबर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. 2006 में पंकज धीर ने अपने भाई सतलुज धीर के साथ मिलकर मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक आधुनिक शूटिंग स्टूडियो ‘विसेज स्टूडियोज’ की स्थापना की, जो फिल्म और टीवी प्रोडक्शन के लिए लोकप्रिय जगह बन गई.

2010 में उन्होंने मुंबई में एक अभिनय अकादमी भी खोली, जहां प्रसिद्ध अभिनेता गुफी पेंटल को प्रमुख बनाया गया, ताकि नए कलाकारों को ट्रेनिंग दी जा सके. इंडस्ट्री में उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया बल्कि प्रोडक्शन और मेंटरिंग में भी हाथ आजमाया.


ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘गोलगप्पे’ टास्क से घर में फिर गर्माई नॉमिनेशन की रेस, क्या सच में इस बार होगा मिड-वीक एविक्शन?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

12 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

15 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

45 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

52 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

56 minutes ago