Begusarai Violence News
Begusarai Violence News: बिहार के बेगूसराय में गुरुवार (23 जुलाई) को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक बेकाबू हो गए. जीडी कॉलेज से निकला छात्रों का जुलूस जब समाहरणालय की ओर बढ़ रहा था, तभी भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवी तत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया. देखते ही देखते पुलिस पर पथराव शुरू हो गया और सरकारी वाहनों के साथ सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों और राहगीरों को भी चोटें आईं.
इस मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें मो. सनाउल्लाह, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार और मो. शाहनवाज शामिल हैं. पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हिंसा में और कौन-कौन लोग शामिल थे. इसके साथ ही सोशल मीडिया, सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.
पुलिस ने 30 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए आम लोगों से उनकी पहचान बताने की अपील की है. एसपी ने कहा कि नागरिकों से मिलने वाली हर सूचना की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. जानकारी देने के लिए नगर थाना (903182853), पुलिस कंट्रोल रूम (9031828303) और सोशल मीडिया सेल (9031828306) के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और तोड़फोड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष ने बताया कि प्रदर्शन में करीब 600 से 800 छात्र शामिल थे. प्रशासन को पहले से आंदोलन की जानकारी थी, इसलिए समाहरणालय के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंगा रोधी दस्ते की तैनाती की गई थी. इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रदर्शन की आड़ लेकर हिंसा फैलाने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें: ‘लालटेन’ बुझी, ‘कमल’ खिला! RJD छोड़ बीजेपी का दामन थामेंगे लालू के करीबी नेता
घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि, उपद्रवी वहां से भागकर कैंटीन चौक और ट्रैफिक चौक पहुंच गए, जहां उन्होंने दोबारा हंगामा करने की कोशिश की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें खदेड़ा और शहर में कानून-व्यवस्था बहाल कर दी.
-भारत एक्सप्रेस
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…